एजुकेशन

Azim Premji Scholarship 2026: छात्राओं के लिए 30 हजार रुपये की सालाना छात्रवृत्ति, शुरू हुए आवेदन, जानें योग्यता

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति (Scholarship) योजना के आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है।

Image

अज़ीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026

Azim Premji Scholarship 2026: हायर एजुकेशन हासिल करने की इच्छा रखने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति (Scholarship) योजना के आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने में मदद करना है। इच्छुक और पात्र छात्राएं फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। (Azim Premji Scholarship 2026 Last Date to apply) आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है।

अंकों के आधार पर नहीं मिलेगा लाभ

इस छात्रवृत्ति की खास बात यह है कि इसका चयन केवल परीक्षा में मिले अंकों या मेरिट के आधार पर नहीं किया जाएगा। छात्राओं को फाउंडेशन द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। जो छात्राएं सभी शर्तों पर खरी उतरेंगी, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन? Azim Premji Scholarship 2026 Eligibility

इस छात्रवृत्ति के लिए वही छात्राएं आवेदन कर सकती हैं जिन्होंने कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई नियमित छात्रा के रूप में किसी सरकारी स्कूल या सरकारी कॉलेज से पूरी की हो। साथ ही, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त स्नातक (UG) डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में प्रवेश लिया होना चाहिए। यह पाठ्यक्रम दो से पांच वर्ष की अवधि का होना चाहिए। छात्राएं सरकारी या मान्यता प्राप्त निजी कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हों, तब भी वे आवेदन करने की पात्र होंगी।

हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपये

चयनित छात्राओं को उनकी पूरी स्नातक या डिप्लोमा पढ़ाई के दौरान हर साल 30,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह राशि पढ़ाई से जुड़े खर्चों में मदद के लिए प्रदान की जाएगी। फाउंडेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। किसी भी चरण में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति आवेदन के नाम पर पैसे मांगता है, तो उससे सावधान रहने की सलाह दी गई है।

कैसे करें आवेदन? Azim Premji Scholarship 2026 Online Apply

आवेदन के लिए सबसे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां "Register New Applicants Cohort 2026" विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी से सत्यापन करें। अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं। लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें। इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, बैंक खाते की सही जानकारी दर्ज करें और आवेदन जमा कर दें। भविष्य के लिए आवेदन की एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत, Azim Premji Scholarship 2026 Documents

आवेदन करते समय हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट तथा कॉलेज में प्रवेश का प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। सभी दस्तावेज PDF, JPG या PNG फॉर्मेट में होने चाहिए और प्रत्येक फाइल का आकार 30 KB से 500 KB के बीच होना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article