एजुकेशन

Assam HS Result 2024: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ahsec.assam.gov.in पर इन स्टेप्स से करें चेक

Assam HS Result 2024 Date, ahsec.assam.gov.in: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद या एएचएसईसी असम बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट्स को ahsec.assam.gov.in, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर से चेक किया जा सकेगा।

Image

असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024

Assam HS Result 2024 Date and Time, ahsec.assam.gov.in: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट्स को ahsec.assam.gov.in, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर से चेक किया जा सकेगा। AHSEC द्वारा Assam HS Result 2024 Date या Assam HS Result 2024 Time की आधिकारिक पुष्टि एक दिन पहले कर दी गई थी । इस बार असम बोर्ड हायर सेकेंड्री परीक्षा के लिए कुल लगभग 3 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 2,06,467, साइंस स्ट्रीम में 55,287, कॉमर्स स्ट्रीम में 17,582 और वोकेशनल में 880 स्टूडेंट्स शामिल थे। परीक्षा 12 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया था।

असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023, Assam HS Result

2023 में, असम कक्षा 12 के परिणाम 6 जून को घोषित किए गए थे। पिछले साल एएचएसईसी 12वीं परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत देखें:-

विज्ञान के लिए 84.96%
वाणिज्य के लिए 79.57%
कला स्ट्रीम के लिए 70.12%
यदि असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट की बात करें, तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने 20 अप्रैल, 2024 को असम एचएसएलसी 10वीं परिणाम 2024 की घोषणा की थी, यानी 12वीं रिजल्ट इन्हीं दिनों में कभी भी जारी किया जा सकता है।

असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे देखें, Assam HS Result 2024 How to Check Online

Assam HS Result 2024 Check करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:-

  • Assam HS Result 2024 official website ahsec.assam.gov.in या resultsassam.nic.in पर जाएं।
  • Assam HS Result 2024 link पर क्लिक करें।
  • पूछी गई जानकारी का उपयोग करके लॉग इन करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • Assam HS Result 2024 Check या Assam HS Result 2024 Download करें।

इस बार 10वीं का रिजल्ट 75.7 प्रतिशत गया, जब Assam HS Result 2024 Link एक्टिव हो जाएगा, तब Assam HS Result 2024 official website के अलावा टाइम्स नाव नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर से भी देखा सकेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article