एजुकेशन

Assam DELED PET Counselling 2023: जारी हुआ असम डीएलएड पीईटी काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल, यहां करें डाउनलोड

Assam DELED PET Counselling 2023: स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग, असम ने डीएलएड पीईटी काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। पीईटी परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जाकर काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Assam DELED PET Counselling 2023: यहां डाउनलोड करें असम डीएलएड पीईटी काउंसलिंग का शेड्यूल

Assam DELED PET Counselling 2023, Assam DELED PET Counselling Revised Schedule 2023: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण असम ने डीएलएड पीईटी काउंसलिंग 2023 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर (Assam DELED PET Counselling) दिया है। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जाकर रिवाइज्ड शेड्यूल चेक कर (Assam DELED PET Counselling Revised Schedule) सकते हैं। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग 25 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर 2023 को समाप्त होगी।

बता दें इस बार असम पीईटी डीएलएड की परीक्षा 10 सितंबर 2023 को आयोजित की गई थी। वहीं रिजल्ट आज यानी 24 सितंबर को जिलेवार जारी किया गया है। हालांकि परिणाम 20 सितंबर को घोषित किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश इसमें देरी हुई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने काउंसलिंग का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Assam DELED PET Counselling 2023 Revised Schedule

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Assam DElEd PET Counselling 2023 Revised Schedule लिंक पर क्लिक करें।
  • काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Assam DELED PET Counselling Schedule: काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट

वहीं जिलेवार रैंक 3 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। राउंड 1 सीट आवंटन का रिजल्ट 5 अक्टूर को जारी किया जाएगा। यहां अभ्यर्थी 6 से 7 अक्टूबर तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन कर सकेंगे। तक अभ्यर्थियों को एडमिशन की रिपोर्ट और वैकेंसी लिस्ट 9 अक्टूबर तक जमा करना होगा।

Assam DELED PET Counselling Schedule 2023: डिप्लोमा में ले सकेंगे एडमिशन

असम डीएलएड पीईटी की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार राज्य के सरकारी कॉलेजों में प्राथमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में 2 वर्षीय डिप्लोमा में एडमिशन ले सकेंगे। बता दें असम डीएलएड पीईटी परीक्षा के लिए इस बार पिछली बार से अधिक उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया थाय़
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article