UPTET Result: 25 फरवरी को यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव स्थगित, हो सकती है देरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 11:56 PM IST

UPTET Result Date 2021-22: उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का 25 फरवरी को यूपीटीईटी 2021 का रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव स्थगित किया गया है।

UPTET Result: 25 फरवरी को यूपीटीईटी 2021 रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव स्थगित, हो सकती है देरी

UPTET Exam 2021 Result: यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर एक अपडेट चर्चा में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का 25 फरवरी को यूपीटीईटी 2021 का रिजल्ट जारी करने का प्रस्ताव स्थगित किया गया है। इससे रिजल्ट में और भी देरी हो सकती है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन को लैटर लिखकर परीक्षा परिणाम जारी करने की अनुमति की भी मांग की है।

इसके बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी के प्रस्ताव को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग समिति के सामने रखा गया। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को स्थगित किए जाने की संस्तुति हुई। 

यूपीटीईटी का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद इसकी अंतिम आंसर की डाउनलोड करने और रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ऑफिशिलय वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा।

यूपी टेट परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा यानी 18,22,112 उम्मीदवार ही शामिल हुए थे और इनमें 10,73,302 यानी 83.09 प्रतिशत उम्मीदवार प्राइमरी स्तर की परीक्षा का हिस्सा बने थे। इसके अलावा 7 लाख से ज्यादा यानी 7,48,810 के 85 फीसदी उम्मीदवार अपर प्राइमरी स्तर की परीक्षा का हिस्सा थे।

End of Article