JEE Mains 2022 Exam Date: जेईई मेन 2022 कब है? परीक्षा को लेकर अब तक आए ये अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 06:09 PM IST

NTA JEE Main 2022 Exam Date: जेईई एडवांस 2022, आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले प्रारंभिक परीक्षा जेईई मेन में उपस्थित होकर क्वालिफिकेशन हासिल करनी होगी।

JEE Mains 2022 Exam Date: जेईई मेन 2022 कब है? परीक्षा को लेकर अब तक आए ये अपडेट

JEE Main 2022 Exam Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने गुरुवार को घोषणा की कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2022, 3 जुलाई, 2022 को होगी। जेईई एडवांस 2022, आईआईटी प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए, उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा, जेईई मेन (JEE Main) में पहले उपस्थित होकर क्वालिफिकेशन हासिल करनी होगी। जेईई मेन 2021 की तारीख के बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, जैसा कि बीते सालों में देखा गया है, जेईई मेन आयोजित किया जाता है और परिणाम जेईई एडवांस से काफी पहले घोषित किए जाते हैं।

जहां जेईई एडवांस आईआईटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) और कुछ अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए है, वहीं जेईई मेन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), आईआईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित होती है।

जेईई मेन परीक्षा आयोजित करने वाली राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) छात्रों को परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने को लेकर पर्याप्त समय देगी। जेईई मेन के परिणाम भी जेईई एडवांस 2022 से काफी पहले उपलब्ध होंगे।

इस बार 4 की जगह हो सकते हैं 2 सेशन: रिपोर्ट्स के अनुसार, जेईई मेन 2022 इस साल चार बार के बजाय दो बार आयोजित किया जाएगा। उपलब्ध सभी सूचनाओं के आधार पर, यह संभावना है कि जेईई मेन 2022 के दो सेशन अप्रैल, मई या जून, 2022 में आयोजित किए जाएंगे।

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि जेईई मेन 2022 की तिथि के बारे में एक आधिकारिक पुष्टि की घोषणा की जानी बाकी है। जेईई मेन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं।

End of Article