UPTET 2022 Notification, Application Form: कई उम्मीदवारों को यूपीटीईटी 2022 परीक्षा के नोटिफिकेशन का इंतजार है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा। फिलहाल उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने अभी तक यूपीटीईटी 2022 परीक्षा नोटिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि जून के अंत तक उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड यूपीटीईटी 2022 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। यूपीटीईटी परीक्षा 2022 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा, जिसके बाद योग्य और इच्छुक उम्मीदवार परिक्षा के लिए अप्लाई कर पाएंगे।
क्या है शैक्षणिक योग्यता? (UPTET 2022 Eligibility)
यूपीटीईटी की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक की डिग्री में न्यूनतम 50% अंक जरूर हों। इसके साथ DELED के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण या अपीयरिंग भी होना चाहिए। अगर आप अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो यूपीटीईटी के पुराने नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
कैसा होगा एग्जाम पैटर्न (UPTET 2022 Paper Pattern)
यूपीटीईटी के दो पेपर होते हैं जिसमें पहला पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। वहीं दूसरा पेपर वह उम्मीदवार देते हैं जो कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को बढ़ाने के इच्छुक होते हैं।
कितना है आवेदन शुल्क? (UPTET 2022 Application Fee)
यूपीटीईटी के पेपर 1 के लिए 600 रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया। लेकिन यह एससी, एसटी के लिए 400 रुपए और दिव्यांग जनों के लिए 100 रुपए है। वहीं, पेपर 2 के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपए होता है। एससी और एसटी के लिए यह 800 रुपए है और दिव्यांग जनों के लिए 100 रुपए। इस साल आवेदन शुल्क में बदलाव भी किए जा सकते हैं जिसका पता नोटिफिकेशन आने पर ही लगेगा।

