CTET July Exam 2022 Notification Date: जल्द ही सीटीईटी जुलाई 2022 नोटिफिकेशन (CTET July 2022 Exam Notification) आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) सीटीईटी की परीक्षा के माध्यम से अध्यापकों की पात्रता आंकता है। जो उम्मीदवार यह परीक्षा पास कर लेते हैं उन्हें देशभर के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 या कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए योग्य माना जाता है। सीटीईटी की परीक्षा दो स्तरों के लिए होती है। पहला पेपर प्राथमिक स्तर के लिए होता है जिसमें उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए बैठते हैं। वहीं दूसरा स्तर उच्च प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा 6 से 8) के लिए होता है।
क्या है नया अपडेट? (CTET July 2022 Notification)
खबरों के अनुसार, जल्द ही सीटीईटी जुलाई 2022 नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। किसी भी समय सीटीईटी जुलाई 2022 परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी की जा सकती है। छात्र समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के लिए चेक करते रहें। यह कयास लगाया जा रहा है कि जून के महीने में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस महीने के अंत तक भी सीटीईटी जुलाई 2022 का नोटिफिकेशन आ सकता है।
क्या है आयु सीमा? (CTET 2022 Age Limit)
इस परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए योग्य हैं वह कई बार इस परीक्षा को दे सकते हैं। इस परीक्षा को देने के लिए उम्मीदवारों के पास इंडियन सिटीजनशिप होनी चाहिए। इसके साथ सीटीईटी परीक्षा का प्रमाण पत्र लाइफ टाइम के लिए वैलिड है।
कितनी बार दे सकते हैं सीटेट की परीक्षा? (CTET Exam Number Of Attempts)
सीटेट की परीक्षा के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इस परीक्षा का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार कई बार प्रयास कर सकते हैं। अगर इस परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार अपने स्कोर में सुधार करना चाहता है तो वह कई बार प्रयास कर सकता है क्योंकि प्रयासों की संख्या की कोई तय सीमा नहीं है।
क्या है रिजर्वेशन क्राइटेरिया (CTET Resevation Criteria)
शेड्यूल्ड कास्ट, शेड्यूल्ड ट्राइब, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रिजर्वेशन क्राइटेरिया के तहत क्वालीफाइंग मार्क्स में 5% की छूट दी जाएगी।

