Maharashtra Board HSC 12th Result 2022: इंतजार खत्म, जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2022, 01:35 PM IST

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 on www.mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org और mahaahsscboard.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022: इंतजार खत्म, जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 on mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आखिरकार आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र अब कई वेबसाइट्स mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org और mahahsscboard.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पहले यह जानकारी दी गई थी कि आज यानी 8 जून को 1 बजे महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी किए जाएंगे। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने यह घोषणा की थी कि एचएससी परिणाम 14 लाख से अधिक छात्रों के लिए जारी किए जाएंगे। 

तकरीबन 14 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे जो अब जारी कर दिए गए हैं। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा 14,85,191 छात्रों ने दी थी। जिनमें से 8,17,188 लड़के और 6,68,003 लड़कियां थीं।‌ यह कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा खत्म होने के एक-दो हफ्ते बाद ही मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड करने के बाद आज यानी 8 जून बुधवार को परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 

कैसे चेक करें अपना परिणाम?

  1. अपना परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले छात्र महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड के ऑफिशल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं। 
  2. अब महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 पर क्लिक करें। 
  3. सभी लॉगइन क्रैडेंशियल्स जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करने के बाद सबमिट करें।
  4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  5. भविष्य के लिए अपने परिणाम को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें। 


अगर साइट क्रैश हो जाए तो छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे। एसएमएस के जरिए परिणाम देखने के लिए सबसे पहले मैसेज बॉक्स पर MHHSC लिखें और स्पेस दें। फिर 57766 पर मैसेज सेंड कर दें। आपका परिणाम रिप्लाई के तौर पर आ जाएगा।

End of Article