UP Police SI Result, Cut-Off 2021: यूपी पुलिस परीक्षा के परिणाम जल्द, जानें संभावित कट-ऑफ व अन्य जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2022, 06:30 PM IST

UP Police SI Cut-Off, Result 2021 Date: यूपी पुलिस एसआई परिणाम 2021 की तारीख जल्द ही uppbpb.gov.in पर आधिकारिक घोषित हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा परिणाम के लिए अस्थायी तिथियों की जांच कर सकते हैं जिन्हें बाकी अपडेट के साथ यहां साझा किया गया है...

UP Police SI Result, Cut-Off 2021: यूपी पुलिस परीक्षा के परिणाम जल्द, जानें संभावित कट-ऑफ व अन्य जानकारी

UP Police SI Result 2021 Date: ​Uttar Pradesh, UP Police SI Result 2021 Date का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। Uttar Pradesh, UP Police SI Result 2021 जल्द ही uppbpb.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के जरिये करीबन साढ़े नौ हजार से ज्यादा (9534) पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती अभियान के जरिये Sub Inspector (SI) Civil Police (Male/Female), Platoon Commander/Sub-Inspector Armed Police (Male) and Fire Service Second Officer (Male) के पदों को भरा जाएगा।

यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट कब तक आएगा?

यूपी पुलिस एसआई परिणाम तिथि को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए परिणाम इसी माह जारी किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, कोरोना केसेज के फिर से बढ़ते मामलों को देखते हुए रिजल्ट प्रोसेस में समय लग रहा है, लेकिन बावजूद इसके य​ह रिजल्ट्स जनवरी के आखिरी सप्ताह तक जारी किए जाने की संभावना है।

यूपी पुलिस एसआई आंसर की?

Uttar Pradesh Police Recruitment Board (UPPRPB) जल्द ही फाइनल आंसर की जारी करेगा। बता दें, UP Police SI प्रोविजनल आंसर की 10 दिसंबर को जारी की गई थी, जिसे केवल 16 दिसंबर तक ही देखा जा सकता था। इसके बाद में आनलाइन आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था, अब UP Police SI Final Answer Key की बारी है, जो कि इसी माह के अंत तक जारी होने की संभावना है।

यूपी पुलिस एसआई कटऑफ?

यूपी पुलिस एसआई कटऑफ के लिए निम्नलिखित बॉक्स देखें-

श्रेणियां पुरुष अपेक्षित कट-ऑफ अंक (2021) महिला अपेक्षित कट-ऑफ अंक (2021)
सामान्य  330+ 290+
ओबीसी 290+ 270+
एससी 260+ 240+
एसटी 230+ 210+
End of Article