UP Board Class 10th 12th
छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च से अप्रैल के बीच किया था, जिसमें करीब 47 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि इसके लिए करीब 51 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया था, लेकिन किसी कारणवश 4 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
UP Board Class 10th 1
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Board 10th 12th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं या डायरेक्ट प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन में डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके लिए हमारे इस लेख से जुड़े रहें।
पास होने के लिए 33 प्रतिशत अनिवार्य
यहां पास होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रत्येक विषय के साथ कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। एक या दो विषय में इससे कम नंबर आने पर आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। लेकिन अगर आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो आप असफल माने जाएंगे।

