UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट का इंतजार जल्‍द होगा खत्‍म, इस तारीख तक जारी होंगे नतीजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 10:31 AM IST

UP Board Class 10th 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी गई है। मूल्‍यांकन के बाद मार्क्‍स अपलोड करने की प्रक्रिया भी खत्‍म होने वाली है।

google

UP Board Class 10th 12th Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यानि यूपी बोर्ड की ओर कक्षा 10 और 12वीं के नतीजे जल्‍द जारी किए जाएंगे। मूल्‍यांकन प्रक्रिया खत्‍म हो चुकी है और मार्क्‍स अपलोडिंग का कार्य अंतिम चरण में है। ऐसे में दोनों कक्षाओं के परिणाम जून, 2022 के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक साइट upresults.nic.in पर  उपलब्ध होंगे। परीक्षार्थी लॉगिन करके इसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

परिणाम की घोषणा के साथ बोर्ड के अधिकारियों द्वारा मेरिट सूची और टॉपर्स के नाम का भी ऐलान किया जाएगा। परीक्षार्थियों के स्‍कोरकार्ड रिजल्‍ट जारी होने के बाद ऑनलाइन उपलब्‍ध होंगे। वे एक्टिव लिंक पर क्लिक करके इसे चेक कर सकेंगे। वहीं मार्कशीट कुछ समय बाद उपलब्‍ध कराई जाएगी। परीक्षार्थी इसके लिए अपने संबंधित स्‍कूलों से संपर्क कर सकते हैं। 

End of Feed