UGC NET Admit Card 2022: एनटीए इस दिन जारी करेगा यूजीसी नेट परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड, जानें जरूरी बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 28, 2022, 11:47 AM IST

NTA UGC NET Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA जल्द ही यूजीसी नेट 2022 (UGC NET Admit Card 2022) की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2022: एनटीए इस दिन जारी करेगा यूजीसी नेट परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड, जानें जरूरी बातें

UGC NET Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा 2022 (UGC NET Admit Card 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एनटीए किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। इससे पहले परीक्षा की डेट से जुड़ी आधिसूचना एनटीए पहले ही जारी कर चुका है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की वेबसाइट पर ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।

एडवांस इंटिमेशन स्लिप जल्द जारी होगी

उम्मीदवार कृपया ध्यान दें एनटीए उम्मीदवारों के लिए के एडवांस इंटिमेशन स्लिप जल्द जारी कर सकता है। जिसका उद्देश्य उम्मीदवारों को यह बताना है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी। ताकि वह परीक्षा से पहले टिकट आदि व्यवस्था पहले से ही कर सकें।हालांकि इस स्लिप पर परीक्षा केंद्र और हॉल टिकट आदि की सूचना शामिल नहीं होगी।

इस दिन होनी है परीक्षा

परीक्षा की डेट से संबंधित सर्कुलर के अनुसार, यूजीसी नेट जुलाई की परीक्षाएं 8 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी - एक जुलाई के महीने में और दूसरी अगस्त में। जुलाई की 08, 09, 11 और 12 को परीक्षा आयोजित होंगी वहीं अगस्त की 12, 13 और 14 तारीख को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड परीक्षा की डेट्स से दो-तीन दिन पहले जारी होने की उम्मीद है, इसलिए 8 और 9 जुलाई की परीक्षा के लिए 5 जुलाई के आसपास ugcnet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी हो सकता है।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब आपको न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में जाकर  एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपना क्रैडेंशियल्स डालें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट भी जरूर लें।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन करता है। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन मोड में यूजीसी नेट परीक्षा जून 2022 और दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट की परीक्षा दो पालियों में ऊपर बताई तिथियों पर और 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित होनी है।

छात्र कृपया ध्यान दें कि यूजीसी की ओर से फिलहाल एडमिट कार्ड को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद यही है कि यूजीसी जल्द ही एडमिट कार्ड जारी कर सकता है।

End of Article