UGC NET Admit Card 2022: किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक और डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 07:35 AM IST

NTA UGC NET Admit Card 2022: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2022 (UGC NET 2022) में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। यूजीसी की ओर से जल्द एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

UGC NET Admit Card 2022: किसी भी वक्त जारी हो सकते हैं यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक और डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2022: यूजीसी नेट के उम्मीदवारों को लंबे समय से यूजीसी नेट परीक्षा का इंतजार है। खबर है कि जल्द परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2022 वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी हो सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड (UGC NET Admit Card 2022) करने के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। 

UGC NET उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित होता है जो देश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के पदों पर भर्ती होना चाहते हैं। परीक्षा दो पालियों में ऊपर बताई तिथियों पर और 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाती है।

यदि कोई उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में असमर्थ है या प्रवेश पत्र में कुछ गलतियां है, तो उसे एनटीए अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। वे सभी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच - 8076535482 और 7703859909 नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in खोलें। 
  2. इसके बाद न्यूज एंड इवेंट्स सेक्शन में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक मौजूद होगा, इस लिंक पर क्लिक करें।
  3. जब यह लिंक खुल जाए तब उम्मीदवार अपना क्रैडेंशियल्स डालें और सबमिट करें। 
  4. जब एडमिट कार्ड खुल जाए तब इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट करा लें।

हालांकि यूजीसी की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि कब एडमिट कार्ड जारी होंगे लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी भी वक्त एडमिट कार्ड यूजीसी जारी कर देगा।  

End of Article