SSC CHSL Skill Test Result 2019: कर्मचारी चयन आयोग ने 28 फरवरी को SSC CHSL परीक्षा 2019 स्किल टेस्ट व टाइपिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार टाइपिंग टेस्ट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं। परिणाम की जांच करने और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एसएससी प्रवेश पत्र की भी आवश्यकता होगी।
कर्मचारी चयन आयोग ने 30 सितंबर, 2021 को एसएससी सीएचएसएल टियर- II 2019 के परिणाम घोषित किए थे, जिसमें कुल 28,508 उम्मीदवारों को केवल टाइपिंग टेस्ट में उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कई उम्मीदवार लंबे समय से अपने परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे क्योंकि यह चरण उन्हें अंतिम भर्ती के लिए योग्य होने में मदद करेगा। आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ और आयोग ने रिजल्ट आधिाकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं।
जानिए कितने उम्मीदवार हुए सफल
टाइपिंग टेस्ट में एसएससी द्वारा निर्धारित कट-ऑफ के आधार पर, 13,088 उम्मीदवारों ने दस्तावेज़ सत्यापन में उपस्थित होने के लिए क्वालिफाई किया है। आयोग ने टाइपिंग टेस्ट में अनुमत त्रुटि / गलतियों के प्रतिशत पर निर्धारित कट-ऑफ भी जारी किया है। दस्तावेज सत्यापन आदि प्रक्रिया के बाद ही अंतिम रूप से उम्मीदवारों की ज्वाइनिंग हो सकेगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2019 की जांच के लिए एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार परिणाम की जांच कर सकते हैं।
- पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
एरर पर्सेंटेज लिस्ट भी की जाएगी अपलोड
स्किल टेस्ट में अभ्यर्थियों के टाइपिंग के दौरान कितनी गलतियां हुई उस त्रुटि प्रतिशत का विवरण 9 मार्च 2022 को एसएससी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। यह सुविधा 9 मार्च से 31 मार्च 2022 तक उपलब्ध होगी। टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना आवश्यक होगा। सत्यापन के संचालन का कार्यक्रम आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की संबंधित वेबसाइटों पर शीघ्र ही उपलब्ध होगा।

