RSMSSB Rajasthan VDO Result 2022 Sarkari Result, Rajasthan Gram Sevak Result 2022: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (जयपुर) RSMSSB ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद के लिए आयोजित हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 27 और 28 दिसंबर 2021 को किया गया था। चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर सूची में उपलब्ध है। वे बोर्ड की ओर से जारी पीडीएफ लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। प्रीलिम्स में क्वालिफाई हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को समय और स्थान के बारे में भी सूचित किया जाएगा।
ऐसे चेक करें परिणाम
- ग्राम विकास अधिकारी का रिजल्ट चेक करने के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट पीडीएफ पर क्लिक करें।
- आरएसएमएसएसबी वीडीओ परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें।
- सूची में अपना रोल नंबर चेक करें और इसका प्रिंटआउट रखें।
जानिए कैसे देखें कट ऑफ
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित करने के साथ ही कट ऑफ मार्क्स की सूची भी जारी की जाती है। इसमें बोर्ड की ओर से निर्धारित किए गए न्यूनतम अंकों की सूची होती है। जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग मार्क्स होते हैं। कट ऑफ अंक विभिन्न पहलुओं के आधार पर तैयार किए जाते हैं जैसे रिक्तियों की संख्या, आवेदकों की श्रेणियां, प्रश्न पत्र का कठिनाई स्तर, योग्य उम्मीदवारों की संख्या और विभिन्न श्रेणियों के लिए उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक आदि।
जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती
RSMSSB VDO भर्ती 2021 के तहत 3896 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा दिसंबर 2021 के महीने में आयोजित की गई थी और बोर्ड ने फरवरी 2022 के महीने में सभी सेटों की उत्तर कुंजी प्रकाशित की थी।

