RSMSSB Answer Key: राजस्थान सेवा चयन बोर्ड के जारी की इन 2 एग्जाम की आंसर की, यहां से देखें लिंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 08:38 PM IST

RSMSSB Answer Key 2022 Released: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) और लाइब्रेरियन ग्रेड-3 2022 परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के साथ उत्तर कुंजी जारी की है।

RSMSSB Answer Key: राजस्थान सेवा चयन बोर्ड के जारी की इन 2 एग्जाम की आंसर की, यहां से देखें लिंक

RSMSSB Answer Key Declared: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (कृषि) और लाइब्रेरियन ग्रेड- III 2022 परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों के साथ उत्तर कुंजी जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आरएसएमएसएसबी उम्मीदवार 23 सितंबर से 25 सितंबर, 2022 तक प्रति चुनौती या आपत्ति 100 रुपये की निर्धारित फीस के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी को लेकर आपत्तियां उठा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर इसके लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

कैसे डाउनलोड करें RSMSSB की आंसर की:

  1. आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. लॉग इन पर क्लिक करें और एसएसओ आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  3. आंसर की और प्रश्न पत्र के लिंक को क्लिक करें।
  4. आंसर की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. भविष्य के उपयोग के लिए आंसर की डाउनलोड करें।

RSMSSB ने 10 सितंबर, 2022 को सुबह के सेशन में- सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जूनियर इंजीनियर (कृषि) परीक्षा आयोजित की। कृषि विभाग में जेई पद के लिए कुल 189 खाली पदों को भरने के लिए जेई भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

RSMSSB ने 11 सितंबर, 2022 को 2 पेपरों के लिए 2 पालियों में- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक लाइब्रेरियन (ग्रेड-3) परीक्षा आयोजित की थी। लाइब्रेरियन के पदों के लिए भर्ती अभियान का उद्देश्य राजस्थान शिक्षा विभाग में कुल 460 खाली पदों को भरना है।

End of Article