RRB NTPC Result 2022 for Level 6: जारी हुए RRB NTPC लेवल 6 के परिणाम, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2022, 03:51 PM IST

RRB NTPC Result 2022 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB, ने आरआरबी एनटीपीसी लेवल 6 परीक्षा के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उम्मीदवार बिना किसी लॉगइन क्रैडिएंशल्स के अपने रिजल्ट यहां मौजूद डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।

RRB NTPC Result 2022 for Level 6: जारी हुए RRB NTPC लेवल 6 के परिणाम, rrbcdg.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC Result 2022 Released at rrbcdg.gov.in: रेलवे भर्ती बोर्ड, RRB लेवल 6 के लिए आज 7 सितंबर, 2022 को आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC Result 2022 out) परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वह उम्मीदवार जो 30 जुलाई, 2022 को आयोजित आरआरबी एनटीपीसी लेवल 6 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, उनके लिए परिणाम अब rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध है।

उम्मीदवारों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड और अन्य विवरण दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। एक बार परिणाम का पीडीएफ डाउनलोड हो जाने के बाद, उम्मीदवार अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए लेवल 6 परीक्षा के परिणाम डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in और rrbahmedabad.gov.in पर जाएं।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम डाउनलोड करें और अपने नाम की जांच करें।
  • कट ऑफ मार्क्स का लिंक भी वेबसाइट पर है।
  • डाउनलोड करें और परिणाम की एक कॉपी रखें।

उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक का उपयोग कर सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों की सूची वेबसाइट पर डाल दी गई है। इसके साथ ही लेवल 6 के लिए कट ऑफ मार्क्स भी आरआरबी की वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर भी जारी कर दिए गए हैं। बोर्ड ने कट ऑफ मार्क्स कैटेगरी वाइज दिए हैं।



परिणाम में उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। जिनका चयन हो गया है उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आना होगा। नोटिस के अनुसार, इसके बारे में जानकारी ईमेल के माध्यम से शेयर की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपनी रजिस्टर्ड ईमेल चेक करें।

End of Article