RRB NTPC Result 2021: इस दिन जारी होंगे एनटीपीसी CBT 1 परिणाम और CBT 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2021, 05:40 PM IST

RRB Allahabad CBT 1 NTPC Result 2021-22 Date, CBT 2 Exam Date, Admit Card: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के बाद जल्‍द ही सीबीटी 2 एग्‍जाम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड की ओर से अगले साल एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ये रीजनल वेबसाइट पर उपलब्‍ध होंगे।

RRB NTPC Result 2021: इस दिन जारी होंगे एनटीपीसी CBT 1 परिणाम और CBT 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड!

RRB Allahabad CBT 1 NTPC Result 2021-22 Date, CBT 2 Exam Date, Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के लिए दूसरे चरण की सीबीटी परीक्षा फरवरी 2022 में आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में उम्‍मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र अगले साल जनवरी माह के आखिरी या फरवरी के पहले सप्‍ताह जारी कर सकता है। ऐसे में उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। 

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी किए गए सूचना के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 एग्जाम 14 फरवरी 2022 से शुरू होंगे, 18 फरवरी 2022 तक संचालित किए जाएंगे। इसके अलावा आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा परिणाम भी जल्‍द ही घोषित किया जाएगा। सीबीटी 1 में सफल होने वाले उम्‍मीदवारों को ही दूसरे राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

क्षेत्रवार जारी होंगे एडमिट कार्ड 
रेलवे बोर्ड की ओर से अलग अलग रीजन के हिसाब से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्‍मीदवार बोर्ड के आधिकारिक रीजनल वेबसाइट को चेक करते रहें। लिंक एक्टिवेट होने के बाद वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए जरूरी जानकारी सबमिट करनी होगी। दूसरे क्षेत्रों की तरह इलाहाबाद रीजन के भी एडमिट कार्ड जनवरी के अंतिम या फरवरी के पहले सप्‍ताह जारी किए जा सकते हैं। 

एग्‍जाम पैटर्न 
CBT-2 परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे जिनका उत्तर 90 मिनट में देना होगा। पेपर तीन भागों में विभाजित किया जाएगा। जिनमें सामान्य जागरूकता (50 प्रश्न), गणित (35 प्रश्न), और सामान्य बुद्धि और तर्क (35 प्रश्न) शामिल होंगे। इसमें माइनेस मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे जिसमें बहुविकल्पीय विकल्प होंगे।

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट 
आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार रेलवे एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित किये जाएंगे। आरआरबी की विभिन्न रीजनल वेबसाइट्स पर परिणाम का लिंक एक्टिव किया जाएगा। बता दें सीबीटी 1 परीक्षा का आयोजन 7 फेज में किया गया था। यह परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से शुरू हुई थी, जिसका 7वां व अंतिम फेज 31 जुलाई 2021 को खत्म हुआ था। 

End of Article