RRB NTPC सीबीटी 1 रिजल्ट जल्द, जानें कब जारी होंगे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा प्रवेश पत्र
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Date, Admit Card 2021: आरआरबी की तरफ से नए अपडेट्स आने लगे हैं। अभी 15 दिसंबर को उसने मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिव किया है, जिसकी मदद से वे उम्मीदवार अपने आवेदन में फोटो और हस्ताक्षर को सही कर सकते हैं जिनके आवेदन अमान्य फोटो और हस्ताक्षर की वजह से कैंसिल कर दिए गए थे। करीबन पौन पांच लाख आवेदकों के आवेदन कैंसिल किए गए थे, यह Modification Link अभी 26 दिसंबर तक खुला रहेगा।
RRB NTPC Result, RRB Group D Exam Date, Admit Card: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन होने वाला है, लेकिन इससे पहले आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट और आंसर की जारी की जाएगी। 15 जनवरी को सीबीटी 1 रिजल्ट आएंगे, इसके बाद सीबीटी 2 का एग्जाम 14 से 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि भी घोषित की जा चुकी है और यह परीक्षा 23 फरवरी को विभिन्न चरणों में आयोजित की जानी है।
RRB Allahabad NTPC CBT 1 Result 2021 Date: CBT 2 Exam date, Admit Card, Syllabus, Pattern
क्या आप हिंदी भाषी राज्यों से आने वाली लेटेस्ट सरकारी नौकरी देखना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें - SARKARI NAUKRI
आरआरबी के नए अपडेट देखने के लिए rrbcdg.gov.in के अलावा आप इस ब्लॉग पर भी देख सकते हैं। अपकमिंग अपडेट की बात करें, आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 फाइनल आंसर की आने के बाद रिजल्ट आने वाला है। इसके बाद आरआरबी ग्रुड डी परीक्षा एडमिट कार्ड आने वाला है, इसके बाद आरआरबी सीबीटी2 एडमिट कार्ड आने वाला है। इसके बाद इन परीक्षाओं की आंसर की और रिजल्ट आने वाला है।
सीबीटी -1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ
अक्सर लोग पूछते हैं कि सीबीटी -1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ मार्क्स कैसे देखें जा सकते हैं? बता दे, आप आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ मार्क्स के लिए आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, ध्यान रहे जोन के अनुसार कट ऑफ आने की संभावना है।
एनटीपीसी कट ऑफ अंक
क्या आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक सभी क्षेत्रों के लिए अलग से जारी करेगा?
हां, सभी क्षेत्रों के लिए कट ऑफ अंक अलग से जारी किए जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रेलवे की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कट ऑफ अंक चेक कर सकेंगे।
RRB NTPC CBT-1 Cut Off - आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 कट ऑफ कब आएगा?
आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ 15 जनवरी 2022 को परिणाम और स्कोरकार्ड के साथ जारी किया जाएगा। इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी2 के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
कट-ऑफ आने के बाद क्या होगा, यहां जानें
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 कट-ऑफ अंक से अधिक स्कोर करने वाले उम्मीदवार सीबीटी -2 राउंड के लिए उपस्थित होने के लिए योग्य होंगे। बता दें, कट-ऑफ ज्यादा जाने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि परीक्षार्थियों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा थी।
ऑनलाइन मोड में आ रहा है कट-ऑफ
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए ऑनलाइन मोड में आ रहा है कट-ऑफ
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी परिणाम के साथ आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन मोड में आधिकारिक कट-ऑफ अंक की घोषणा की जाएगी। कट-ऑफ अंक प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग श्रेणी-वार जारी किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक timesnowhindi.com/education पर क्लिक कर सकते हैं।
Rrb ntpc cbt1 answer key - आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 फाइनल आंसर की
उम्मीदवार अब आरआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, बता दें आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 15 जनवरी 2022 (अस्थायी रूप से) जारी किए जाने की घोषणा की गई है। मीडिया रिपोर्टस की मुताबिक जल्द ही संभवत: जनवरी के पहले हफ्ते में फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 कटआफ
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 परीक्षा का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में किया गया था। आरआरबी एनटीपीसी 2020-21 परीक्षा के लिए कुल 1,26,30,885 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। यही कारण है कि कटआफ अधिक जाने की संभावना जताई जा रही है।
इस वेबसाइट पर आएगा आरआरबी एनटीपीसी 2021 कट-ऑफ
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर परिणाम और स्कोरकार्ड के साथ आरआरबी एनटीपीसी 2021 कट-ऑफ अंक जारी करेगा। बता दें, क्षेत्र या जोन के अनुसार कट-ऑफ जारी किए जाने की संभावना है।
मैथ्स प्रिपेरेशन की यहां से करें शुरुआत
परीक्षा के लिए केवल दो महीने शेष हैं, ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने के लिए आपको स्कोरिंग सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उम्मीदवारों को चाहिए सीबीटी -2 परीक्षा की तैयारी शुरू करें। यहां कुछ अनुभवी लोगों से बात करने के बाद कॉमन टिप्स दिए जा रहे हैं, जो आपकी तैयारी में मदद करेंगे।
- शुरुआत हमेशा बेसिक से करें। पहले अपने बेसिक्स पर काम करें, यदि प्रतियोगिता वाली किताबें नहीं है तो 12वीं कक्षा तक की किताबों से तैयारी शुरू करें।
- प्रतिदिन कम से कम 3-4 घंटे अभ्यास करें। बिना प्लानिंग कुछ न करें, इससे ज्यादातर लोगों की कोशिशें विफल हो जाती हैं।
- उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करें जो अधिक कठिन हैं और उन विषयों पर कम समय दें जो आपके लिए आसान हैं।
- मैथ्स के मामलें में सूत्र ज्यादा से ज्यादा याद होने चाहिए और समय बचाने के लिए शॉर्टकट पता होना चाहिए।
- हर फॉर्मूले के पीछे के तर्क को समझें, इससे फॉर्मेूला भी याद हो जाएगा।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें और गति और सटीकता के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।
आवेदकों को मिला एक और मौका
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के नए नोटिफिकेशन के तहत जिन कैंडीडेट के आवेदन गलत फोटो या सिग्नेचर की वजह से रिजेक्ट हो गए थे, उनके लिए आरआरबी की वेबसाइट पर दोबारा एक लिंक एक्टिव किया गया है। यहां से कैंडीडेट्स अपनी फोटो और सिग्नेचर में हुई गलती को सुधार सकेंगे।
मैथमेटिक्स होगा अहम हिस्सा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में मैथमेटिक्स एक अहम सब्जेक्ट होगा। इसलिए इसकी अच्छे से तैयारी करें। इस विषय से नंबर सिस्टम, परसेंटेज, LCM-HCF, BODMAS, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट, अलजेब्रा, प्रॉफिट और लॉस आदि टॉपिक से सवाल पूछे जा सकते हैं।
कोविड नियमों का रखा जाएगा ध्यान
RRB Group D परीक्षा असम, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, गुजरात, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। परीक्षा के दौरान मास्क लगाने से लेकर दूसरी चीजों का ध्यान रखा जाएगा।
वेबसाइट पर इन प्रक्रियाओं से करें सुधार
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2021 संशोधन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें और आवेदन की स्थिति जांचें।
स्टेप 4- फोटो या हस्ताक्षर का नया स्कैन किया हुआ दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5- आवेदन पत्र जमा करें।
इन आधार पर होगा चयन
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में चयन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवारों ने RRB Group D परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, उनके लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा के 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड RRB की रीजनल वेबसाइट पर यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।
एक लाख से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल -1 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए होती है। आरआरबी ग्रुप डी का नोटिफिकेशन सबसे पहले 2019 में आया था, लेकिन कोरोना की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 103769 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इन विषयों पर आधारित होंगे सवाल
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में जनरल साइंस से CBSE कक्षा 10 के स्तर की फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस से सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के सवाल पूछे जाएंगे। रीजनिंग में एनालॉजी, डाटा सफिशिएंसी, सिलाजिस्म, कोडिंग-डिकोडिंग, रिलेशनशिप आदि से संबंधित सवाल आ सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के लिए 1.2 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से करीब 4 लाख उम्मीदवारों के आवेदन रिजेक्ट हुए। आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 और विभिन्न तकनीकी विभागों में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।
बोर्ड इन लिंक को करेगा एक्टिवेट
आआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा काफी समय से टल रही थी, लेकिन अब इसे 23 फरवरी 2022 से कई चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इससे पहले एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट किया जाएगा।
केवल इन उम्मीदवारों के लिए है मोडिफिकेन लिंक
आरआरबी ने पहले अधिसूचित किया था, “केवल उन उम्मीदवारों को एक अवसर के रूप में संशोधन लिंक दिया जा रहा है जिनके फोटोग्राफ और / या हस्ताक्षर अमान्य थे। जिनके अमान्य नहीं थे, उन्हें इस मोडिफिकेन लिंक से कोई काम नहीं है। ध्यान रहे, 26 दिसंबर तक ही खुला है मोडिफिकेशन लिंक
RRB Group D exam - एप्लीकेशन स्टेटस भी कर सकते हैं चेक
ग्रुप डी परीक्षा के आवेदक अपना आवेदन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि भरकर स्वीकृत/अस्वीकार किए गए अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार कर लिया गया है, उन्हें लिंक के माध्यम से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। 4,85,607 उम्मीदवारों के आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और/या हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए थे।
RRB Ntpc cbt 1 result - आरआरबी एनटीपीसी परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 घोषित करेगा। कुल 1,26,30,885 उम्मीदवार टियर 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रत्येक रिक्त के लिए 354 उम्मीदवारों ने किया है आवेदन
अपेक्षित आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -1 कट-ऑफ इस वर्ष अधिक होगी क्योंकि प्रत्येक रिक्त पद के लिए 354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2021 के बारे में अधिक अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट और हमारा ब्लॉग चेक करते रहें।
मोडिफिकेशन लिंक से इन उम्मीदवारों को होगा फायदा
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने उन उम्मीदवारों के लिए संशोधन लिंक सक्रिय कर दिया है जिनके आवेदन आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 (स्तर 1 परीक्षा) के लिए खारिज कर दिए गए थे। लिंक केवल लेटेस्ट फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करने के लिए सक्रिय है। यह रही आरआरबी की वेबसाइट rrbcdg.gov.in
आरआरबी एनटीपीसी के जरिये इन पदों पर होगी नियुक्ति
क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, और कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस और स्टेशन मास्टर जैसे गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के तहत 35281 रिक्तियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।
RRB Ntpc CBT 1 - सवा करोड़ उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
एनटीपीसी सीबीटी1 परीक्षा सात चरणों में आयोजित की गई थी, और प्रोविजनल उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक 16 अगस्त, 2021 को घोषित किए गए थे। लगभग 1,26,30,885 उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी 2021 परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 15 जनवरी 2022 को
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 15 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा। परिणाम के साथ साथ क्षेत्रवार कट-ऑफ घोषित किए जाएंगे। टियर 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अधिक विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
Railway Job 2021 - ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022 हाउस कीपिंग असिस्टेंट, हॉस्पिटल अटेंडेंट के लिए योग्यता
हाउस कीपिंग असिस्टेंट, हॉस्पिटल अटेंडेंट (House Keeping Assistant, Hospital Attendant) के पद के लिए उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन या एसएससी या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिये। बता दें, इस पद के लिए केवल चार सीटे खाली हैं।
Railway Job 2021 - ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022 फार्मासिस्ट के लिए योग्यता
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा के साथ 10+ 2 विज्ञान या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से फार्मासिस्ट या बैचलर डिग्री इन फार्मेसी (बी.फार्मा) के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
Railway Job 2021 - ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022 नर्सिंग अधीक्षक योग्यता
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022 नर्सिंग अधीक्षक योग्यता: उम्मीदवारों के पास भारतीय नर्सिंग परिषद या बीएससी द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल ऑफ नर्सिंग या अन्य संस्थान से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 साल का कोर्स करने के लिए पंजीकृत नर्स और मिडवाइफ के रूप में प्रमाण पत्र होना चाहिए।
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती के तहत देखें पदों के अनुसार कितना मिलेगा वेतन
नर्सिंग अधीक्षक: 44900 रुपये + अन्य भत्ते
फार्मासिस्ट: 29200 रुपये + अन्य भत्ते
हॉस्पिटल अटेंडेंट, हाउस कीपिंग असिस्टेंट: 18000 रुपये + अन्य भत्ते
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022: रिक्ति विवरण - East Coast Railway Recruitment 2022: Vacancy details
नर्सिंग अधीक्षक: 4 पद
फार्मासिस्ट: 2 पद
हॉस्पिटल अटेंडेंट: 4 पद
हाउस कीपिंग असिस्टेंट: 4 पद
Railway Jobs - ईस्ट कोस्ट रेलवे में नौकरी
ईस्ट कोस्ट रेलवे भर्ती 2022: ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन की स्कैन की हुई कॉपी के साथ अपने प्रमाण पत्र / कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) / प्रशंसापत्र की स्कैन की हुई प्रतियों के साथ ईमेल आईडी cms_sdp@sbp.railnet.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी में सेलेक्शन के इतना होगा वेतन
आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के माध्यम से जिन आवेदकों का चयन किया जाएगा, उन्हें 18 हजार रुपये प्रति माह साथ में अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा। बता दें यह परीक्षा 23 फरवरी को होने जा रही है उम्मीदवार तैयारी बनाए रहें।
rrb group d link - इन उम्मीदवारों के लिए है मोडिफिकेशन लिंक
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए जिन लोगों ने आवेदन किया था, उनके लिए मोडिफिकेशन लिंक 15 दिसंबर से एक्टिव है। संशोधन लिंक उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने गलत प्रारूप में फोटो या हस्ताक्षर अपलोड किए हैं। ऐसे उम्मीदवार rrb official website rrbcdg.gov.in पर जाकर मोडिफिकेशन लिंक की मदद से दोबारा से फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
RRB Group D Exam Date 2021: कितने चरणों में आयोजित होगी परीक्षा
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा बहुत बड़ी परीक्षा है, इसके माध्यम से एक लाख से ज्यादा पदों को भरा जाना है। ऐसे में एक करोड़ से ज्यादा आवेदन आए हैं, इसलिए योग्य लोगों की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में कई स्टेप होना लाजमी है। कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है।
RRB Group D - इस दिन आएंगे एडमिट कार्ड
रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा के लिए शहर, तारीख और SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रेवल अथॉरिटी पास जल्द जारी किया जाएगा। बता दें, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा से 10 दिन पहले ट्रेवल पास जारी किया जाएगा। इसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगा।

