REET Answer Key 2022 Download Here: रीट 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के आंसर की का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल यानी 13 अगस्त 2022 को राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2022) की उत्तर पुस्तिका जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड कल यानी 13 अगस्त 2022 को रीट की आंसर की जारी कर सकता है। उत्तर कुंजी जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
ध्यान रहे प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करवाने के लिए समय दिया जाएगा, इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है। इस बार रीट की परीक्षा 23 और 24 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। इसके लिए करीब 16 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से शिक्षक के 62 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यही कारण है कि अभ्यर्थी बेसब्री से आंसर की व रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
पेपर 1 और पेपर 2 में अंतर
बता दें प्रदेश स्तर पर टीईटी परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जो राज्य सरकार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी पाना चाहते हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रत्येक वर्ष रीट 2022 के लिए पेपर 1 और पेपर 2 आयोजित करता है। जो अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर 1 में शामिल होना अनिवार्य होता है, जबकि कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पेपर 2 आयोजित किया जाता है।
एकसाथ जारी होगी उत्तर कुंजी
पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आंसर की एक साथ जारी की जाएगी। साथ ही यहां अभ्यर्थी निर्धारित समयानुसार आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों द्वारा दर्ज आपत्ति पर विचार किया जाएगा और फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके एक से दो हफ्ते के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी परीक्षा
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा इस बार भी काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षक मौजूद थे। साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। यहां कल की कोई गुंजाइशन नहीं थी। हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी परीक्षा विवादों में घिर गई थी। अभ्यर्थियों का कहना था कि परीक्षा केंद्र पर मजहब के अनुसार उम्मीदवारों की चेकिंग की जा रही है।

