RBSE REET 2022: इतने दिन आगे बढ़ी रीट की रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट, आरबीएसई ने जारी किया नोटिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 06:49 AM IST

Rajasthan Board, REET 2022 registration Date Extended: रीट 2022 रजिस्ट्रेशन डेट को 5 जून, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। इसके लिए उम्मीदवार RBSE REET की आधिकारिक साइट reetbser2022.in के माध्यम से जांच और आवेदन कर सकते हैं।

RBSE REET 2022: इतने दिन आगे बढ़ी रीट की रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट, आरबीएसई ने जारी किया नोटिस

REET 2022 Exam Registration Last Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने रीट (REET) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है। शिक्षकों के लिए राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा, आरईईटी 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट अब 5 जून, 2022 तक है। उम्मीदवार आरबीएसई आरईईटी की आधिकारिक साइट reetbser2022.in के माध्यम से RBSE REET 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 मई, 2022 तक थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है और वह इसे करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करते हुए ऐसा कर सकते हैं।

REET 2022 Exam Registration Date Notice

REET 2022: आवेदन कैसे करें

आरईईटी की आधिकारिक साइट reetbser2022.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध आरईईटी 2022 लिंक पर क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।
एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
वेरिफिकेशन पेज डाउनलोड कर आगे की जरूरत के लिए एक हार्ड कॉपी रख लें।




REET 2022 की परीक्षा 23 और 24 जुलाई को होगी। पेपर 1 (स्तर 2) परीक्षा का समय सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है, जबकि पेपर 2 (स्तर 1) परीक्षा का समय दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक है।

उम्मीदवार 14 जुलाई से अपने ए़डमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र (शाम 4.00 बजे) डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरईईटी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

End of Article