RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022: घोषित हो गए राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2022, 05:06 PM IST

RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022 on rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान, बीएसईआर अजमेर रिजल्ट 2022 की घोषणा कर दी गई है। आज 12वीं कक्षा विज्ञान और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया गया है। डायरेक्ट लिंक नीचे मौजूद है...

RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022: घोषित हो गए राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022: Board of Secondary Education Rajasthan, BSER Ajmer Result 2022 for Class 12 Science साइड लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसके तुरंत बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर ऑनलाइन कर दिया गया। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिससे आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE Result 2022 Date - इस बार ऑफलाइन हुई थी परीक्षा

राजस्थान बोर्ड ने आरबीएसई कक्षा 12 परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 26 अप्रैल तक तक किया था। इस दौरान सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया। लिखित परीक्षाओं से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन किया गया था, 15 से 28 फरवरी, 2022 तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं चली थीं, बता दें, पहले यह परीक्षाएं जनवरी में होनी थी लेकिन कोविड -19 के केसेज फिर से तेजी पकड़ने लगे थे, जिसकी वजह से जनवरी की जगह फरवरी में प्रैक्टिकल परीक्षाएं चलाई गईं।

How to Check RBSE Result 2022 कैसे देखें रिजल्ट

  • छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • यहां RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022 पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर डालें
  • आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे चेक व डाउनलोड कर लें।


Direct Link for RBSE Science Result 2022

आज राजस्थान बोर्ड ने साइंस स्ट्रीम के साथ साथ कॉमर्स स्ट्रीम के लिए भी रिजल्ट जारी किया है। राजस्थान स्ट्रीमवार परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने के लिए जाना जाता है। जल्द ही कला स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाएगा, इसके बाद 5वीं व 8वीं परीक्षाओं का भी रिजल्ट जारी किया जाना है।

RBSE Result 2022 - पिछले साल का यह था पास प्रतिशत

पिछले साल कोरोना महामारी की स्थिति के कारण बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी। बोर्ड द्वारा दर्ज किया गया कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.97 प्रतिशत रहा था, जिसमें कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों ने उच्चतम 99.73 प्रतिशत, विज्ञान में 99.48 प्रतिशत और कला में 99,19 प्रतिशत उत्तीर्ण किया।
 

End of Article