LIVE

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट रिलीज, जानें जरूरी आंकड़े

RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, Sarkari Result 2022: इंतजार खत्म, जारी हो गया आरबीएसई 12वीं का परिणाम, राजस्थान बोर्ड माध्यमिक परीक्षा ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला ने क्लिक कर छात्रों के रिजल्ट को साइट पर अपलोड कर दिया है। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in से देखा जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 1, 2022, 19:54 IST
Follow on Google News
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट रिलीज, जानें जरूरी आंकड़े
Photo Credit: i-stock

RBSE Rajasthan Board 12th Commerce Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in, Sarkari Result 2022: आरबीएसई 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। छात्र एसएमएस के माध्यम से भी 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाएं, अब RJ12S टाइप कर स्पेस देकर अपना रोल नंबर टाइप करें और 5676750 पर सैंड करें। वहीं 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट चेक करने के लिए मैसेज बॉक्स में जाकर RJ12C टाइप कर स्पेस दें, अब अपना रोल नंबर टाइप कर 5676750 पर भेजें।आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। 

RBSE 10th 12th Result 2022 Declared! Check marks here | RBSE 12th Science Result 2022 Direct Link

बता दें इस बार 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, वहीं कॉमर्स स्ट्रीम के कुल 27,339 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। बीते वर्ष के आंकड़ों को देखें तो हर बार कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट सबसे अच्छा रहता है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि परिणाम अच्छे होंगे।

RBSE 12th Commerce Result 2022 Direct Link | RBSE 12th Commerce Result 2022 Roll No Wise | RBSE 10th 12th Result 2022 Direct Link

JUN 01, 2022 19:25 IST

RBSE Class 12th Science Result: विज्ञान स्ट्रीम पास प्रतिशत

एक नजर डालते हैं आरबीएसई यानी राजस्थान बोर्ड की विज्ञान स्ट्रीम के अंदर के पास प्रतिशत पर कि कितने फीसदी छात्र पास हुए हैं।

छात्रों का पास प्रतिशत - 95.99 फीसदी
पास होने वाले कुछ छात्र - 1 लाख 44 हजार 3 सौ से अधिक
छात्राओं का पास प्रतिशत - 97.57 फीसदी
पास होने वाली कुछ छात्राएं - 77835

JUN 01, 2022 18:51 IST

RBSE 12th Result 2022: फर्स्ट और सेकेंड डिवीजन में पास होने वाले छात्र

आरबीएसई राजस्थान बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम के लिए 7287 लड़कियां और 9301 लड़के फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम के लिए 69 हजार से ज्यादा लड़कियां और 1 लाख 16 हजार से ज्यादा लड़के फर्स्ट डिवीजन में पास हुए। साल 2022 में 1 लाख 50 हजार लड़कों ने साइंस स्ट्रीम की परीक्षा दी है, जबकि 79 हजार से ज्यादा लड़कियां परीक्षा में पास हुईं।

JUN 01, 2022 18:08 IST

RBSE 12th result 2022: राजस्थान बोर्ड कॉमर्स में शामिल छात्र

राजस्थान बोर्ड यानी आरबीएसई 12वीं परिणाम 2022 की बात अगर करें तो कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षाओं के लिए 17409 लड़के उपस्थित हुए थे, जबकि 9604 लड़कियों ने आरबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षा 2022 में दी थी। इनके रिजल्ट का इंतजार अब खत्म हो गया है।

JUN 01, 2022 17:26 IST

Rajasthan Board Result 2022: रोल नंबर से देखें 12वीं रिजल्ट

एक बार घोषित होने के बाद, छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर राजस्थान बोर्ड के परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन कर सकते हैं। आरबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम 15 जून तक घोषित किए जाएंगे। कक्षा 5 और 8 के छात्रों के परिणाम भी प्रतीक्षित हैं जोकि जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है।

JUN 01, 2022 16:51 IST

RBSE 12th Science, Commerce result 2022: आर्ट्स का रिजल्ट आज नहीं

राजस्थान एजुकेशन बोर्ड यानी आरबीएसई केवल 1 जून को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणामों को घोषित किया जाएगा। राजस्थान बोर्ड आर्ट्स परिणाम बाद में भी घोषित किए जा सकते हैं।

JUN 01, 2022 16:08 IST

RBSE 12th Result 2022 Live - आर्ट्स और 10वीं का परिणाम एक साथ

साइंस और कॉमर्स के बाद अब लाखों की संख्या में आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि बोर्ड इस हफ्ते के अंत तक 12वीं आर्ट्स का परिणाम घोषित कर सकता है। बोर्ड के सूत्र मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आरबीएसई 12वीं आर्ट्स और 10वीं का परिणाम एक साथ घोषित कर सकते है।

JUN 01, 2022 15:52 IST

RBSE 12th Result 2022 Live - कॉमर्स के छात्रों ने मारी बाजी

हर बार  की तरह इस बार भी कॉमर्स के छात्रों ने बाजी मारी है। इस बार 12वीं कॉमर्स की परीक्षा के लिए कुल 27,339 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें 17409 लड़कियां और 9471 लड़के थे।

JUN 01, 2022 15:39 IST

RBSE 12th Reslt 2022 Live - साइंस स्ट्रीम का पासिंग परसेंटे 96.53%

इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस साइड की परीक्षा के लिए कुल 2,31,956 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था, जिसमें 2,30,191 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसमें कुल 2,22,210 छात्र पास हुए हैं यानी कुल पासिंग परसेंटेज 96.53 प्रतिशत है। बता दें इस बार पासिंग परसेंटेज लड़कियों की तुलना में लड़कों का अधिक रहा है। हालांकि लड़के अधिक परीक्षा में शामिल हुए थे। 

JUN 01, 2022 15:29 IST

RBSE 12th Result 2022 Live - कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों ने रचा इतिहास

राजस्थान 12वीं बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों ने एक बार फिर परचम लहराया है। राज्य के बूंदी जिले के कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट शत प्रतिशत है, यहां 100 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। बता पिछली बार भी राजस्थान बोर्ड कॉमर्स का रिजल्ट सबसे टॉप पर था। 

JUN 01, 2022 14:50 IST

RBSE 12th Result 2022 Live - इस दिन जारी होंगे आर्ट्स के परिणाम

राजस्थान बोर्ड ने पहले कॉमर्स और आर्ट्स का परिणाम घोषित किया है। कयास लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते के भीतर आर्ट्स के परिणाम भी घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मीडिया से बातचीत के दौरान बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोर्ड 7 तारीख तक आर्ट्स के परिणाम घोषित कर सकता है। इसके लिए छात्रों को एक दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा। 

JUN 01, 2022 14:32 IST

RBSE 12th Result Live - रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- होमपेज पर जाकर RBSE 12 Science And Commerce result 2022 लिंक पर क्लिक करें

- नीचे रोल नंबर और अपना डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं। 

या फिर डायरेक्ट rajresults.nic.in पर क्लिक करें और अपना क्रेडेशियल दर्ज कर रिजल्ट देख सकते हैं 

JUN 01, 2022 14:10 IST

RBSE 12th Result 2022 Live - जारी हुआ रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

JUN 01, 2022 13:59 IST

RBSE 12th Results Live - लॉगिन कर लें सिस्टम

छात्रों से अनुरोध है कि अपना सिस्टम ऑन लॉगिन कर लें, जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। ताकि आप सबसे पहले रिजल्ट देख सकें। इसके लिए सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं। 

JUN 01, 2022 13:47 IST

RBSE 12th Result 2022 Live - इंतजार खत्म

बता दें आरबीएसई ने इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की थी, जिसमें करीब तीन लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में अब सभी छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है 

JUN 01, 2022 13:36 IST

RBSE 12th Result 2022 Live - अपना रोल नंबर अपने पास रखें

बता आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने में अब मात्र 25 मिनट हाकी है। छात्रों से अनुरोध है कि अपना रोल नंबर अपने पास रखें, 2 बजते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र तुरंत अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 01, 2022 13:13 IST

RBSE 12th Result 2022 Live - किसी भी वक्त जारी हो सकता है रिजल्ट

आरबीएसई 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी होने में एक घंटा भी नहीं है। ऐसे में छात्रों की निगाहे प्रेस कांफ्रेंस पर टिकी हैं। कभी भी रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। रिजल्ट जारी होते ही आप आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे। 

JUN 01, 2022 12:55 IST

RBSE 10th Result 2022 Live - प्रेस कांफ्रेंस जल्द ही होगी शुरू

बता दें छात्रों का इंतजार बस अब कुछ ही देर में खत्म होने वाला है। बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस की तैयारीयां शुरू कर दी हैं। सभी की नजरें आरबीएसई के प्रशासक लक्ष्मी नारायण पर टिकी हैं, क्योंकि शिक्षा मंत्री बी.डी कल्ला द्वारा रिजल्ट की घोषणा के बाद वहीं टॉपर्स के नाम घोषित करेंगे।

JUN 01, 2022 12:19 IST

RBSE 12th Result 2022 Live खत्म होने वाला है इंतजार

इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा के लिए करीब 2 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण किया था, जबकि वाणिज्य संकाय  के लिए करीब 27,339 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। ऐसे में 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

JUN 01, 2022 11:57 IST

RBSE 12th Result 2022 Live - अब कुछ ही देj का इंतजार

आरबीएसई के प्राशासक लक्ष्मी नारायण आज दोपहर 2 बजे रिजल्ट जारी करने वाले हैं। ऐसे में रिजल्ट जारी होने में कुछ ही देर बाकी है। ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि अपना अपना एडमिट कार्ड निकालकर अपने पास रख लें। बोर्ड किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आप अपने रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकें। 

JUN 01, 2022 11:43 IST

Sarkari Result 2022 Live - रिजल्ट के साथ घोषित की जाएगी टॉपर्स की लिस्ट

आरबीएससी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रिजल्ट जारी करने के साथ परीक्षा परिणाम के आंकड़े और टॉपर्स की लिस्ट भी घोषित कर सकता है। टॉप करने वाले छात्रों को राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सम्मानित व पुरस्कृत करेंगे। 

JUN 01, 2022 11:26 IST

RBSE 12th Commerce Result 2022 - साइट क्रैश हो जाने पर क्या करें

राजस्थान बोर्ड 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशयल वेबसाइट क्रैश हो सकता है, क्योंकि लाखों की संख्या मे ंछात्र एक साथ लॉगिन करते हैं। ऐसे में छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में जाएं, यहां RJ12S टाइप करें और स्पेश दें। इसके बाद अपना रोल नंबर टाइप करें और 5676750 पर भेजें। कुछ ही सेकेंड में आपके फोन पर आपका अंकपत्र आ जाएगा। 

JUN 01, 2022 11:11 IST

Sarkari Result 2022 Live - प्रेस कांफ्रेंक कर घोषित किए जाएंगे नतीजे

आरबीएसई 12वीं कॉमर्स के नतीजे आज राज्य के शिक्षा मंत्री लक्ष्मी नारायण द्वारा कांफ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

JUN 01, 2022 10:28 IST

RBSE 12th Commerce Result 2022 Live - ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

आरबीएसई कक्षा 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

- सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं

- होमपेज पर जाकर RBSE 12th Science And Commerce Stream के रिजल्ट पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।

- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर डेक्सटॉप पर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

JUN 01, 2022 09:59 IST

RBSE 10th 12th Result 2022 Live - कम नंबर आने पर क्या करें

पिछले साल कॉमर्स का पासिंग परसेंटेज 99.73 था। हालांकि इस बार ऑफलाइन परीक्षा होने के कारण पासिंग परसेंटे कम रह सकता है, लेकिन छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि एक से दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर बोर्ड  छात्रों को दूसरा मौका देगा। आरबीएसई इसके लिए कंपार्टमेंट का पेपर आयोजित करता है। 

JUN 01, 2022 09:55 IST

RBSE 12th Commerce Result 2022 Live - सबसे अच्छा होगा पासिंग परसेंटेज

बीते वर्ष आरबीएसई ने 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 24 जुलाई को घोषित किया था, क्योंकि परीक्षा रद्द होने के कारण बोर्ड मार्कशीट बनाने को लेकर कंफ्यूज था। वहीं इस बार ऑफलाइन परीक्षा होने के कारण बोर्ड हर बार की तरह जल्दी रिजल्ट जारी कर रहा है। पिछले आंकड़ों की बात करें तो हर बार कॉमर्स का रिजल्ट तीनों स्ट्रीम में सबसे अच्छा देखने को मिलता है।

JUN 01, 2022 09:03 IST

RBSE Results 2022 - लक्ष्मी नारायण करेंगे रिजल्ट की घोषणा

आरबीएसई के प्रशासक लक्ष्मी नारायण मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणामों की घोषणा करेंगे, जिसके बाद आधिकारिक साइटों पर परिणाम लिंक सक्रिय हो जाएगा। यह है आधिकारिक rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in वेबसाइट।

JUN 01, 2022 09:03 IST

RBSE Results 2022 - वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का नहीं होगा इस्तेमाल

2021 में, COVID-19 महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षाएं बाधित हो गई थी और वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर परिणाम तैयार किए गए थे। इस बार छात्रों को बेस​ब्री से रिजल्ट का इंतजार है, जो कि 2 बजे तक खत्म हो जाएगा।

JUN 01, 2022 09:03 IST

RBSE Results 2022 - इस वेबसाइट पर आएगा परिणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 1 जून को कक्षा 12 वाणिज्य स्ट्रीम के परिणाम घोषित करेगा। इन परिणामों को rajeduboard.rajasthan.gov.in से देखा जा सकेगा। हालांकि पूरी संभावना है कि रिजल्ट को डिजिलॉकर पर से भी देखा जा सकेगा।