RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: Board of Secondary Education, Rajasthan Rbse 10th Result 2022 को आखिरकार आज जारी कर दिया गया है। इसी के साथ परिणाम को लेकर लाखों परीक्षार्थियों का भी इंतजार खत्म हो जाएगा। आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम को आज बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर दोपहर 3 बजे जारी किया गया। अब छात्र इस लिंक से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।
एक बार राजस्थान 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र या परीक्षार्थी लॉगिन के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इन परिणामों को भी राजस्थान 12वीं, 5वीं व 8वीं की तरह ऑनलाइन जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला शिक्षा परिसर, जयपुर के सम्मेलन कक्ष में इस परिणाम की घोषणा करेंगे। बता दें कि इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा के लिए लगभग 10,36,626 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राजस्थान 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद रिजल्ट लिंक के साथ मेरिट लिस्ट, प्रोविजनल मार्क्स व संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस लिंक से जुड़े रहिए, क्योंकि यहां लगातार अपडेट दिया जा रहा है।
राजस्थान 10वीं परिणाम ऐसे करें चेक
- परीक्षार्थी ऊपर बताए गए लिंक या वेबसाइट पर जाएं
- यहां होमपेज पर दाएं तरफ News Update नाम का सेक्शन दिखाई देगा।
- इस सेक्शन में Examination Results - 2022 नाम का लिंक फ्लैश हो रहा है।
- क्लिक करते ही आप रिजल्ट पेज पर आ जाएंगे, जहां RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 पर क्लिक करने से आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
Board of Secondary Education Rajasthan, Ajmer ने इस साल आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा का आयोजन 31 मार्च से 26 अप्रैल के बीच किया था, इस दौरान राज्य भर के 6,068 परीक्षा केंद्रों पर पेपर आयोजित किया गया था।

