RBSE BSER 10th Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट आज, rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 07:10 AM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Link on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम की घोषणा 13 जून 2022 को करेगा। नतीजे दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी राज्‍य शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट के जरिए दी।

google

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 Link on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (आरबीएसई) कक्षा 10 परीक्षा परिणाम का इंतजार आखिरकार आज खत्‍म हो जाएगा। दरअसल राज्‍य शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने आरबीएसई 10वीं के रिजल्‍ट की तारीख की घोषणा कर दी है। उन्‍होंने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि राजस्थान कक्षा 10 बोर्ड परिणाम 2022 कल यानि 13 जून 2022 की दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर चेक कर सकेंगे। लॉगिन के लिए उन्‍हें अपने रोल नंबर और पंजीकरण संख्‍या की जरूरत होगी। इसलिए वे अपना एडमिट कार्ड संभालकर रखें। 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

End of Feed