RBI Admit Card: कई पदों पर भर्ती के लिए आरबीआई ने जारी किए एडमिट कार्ड, देखें डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 06:37 PM IST

RBI Bharti Admit Card released: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी में लीगल ऑफिसर, मैनेजर-टेक्निकल सिविल और मैनेजर टेक्निकल इलेक्ट्रिकल के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

RBI Admit Card: कई पदों पर भर्ती के लिए आरबीआई ने जारी किए एडमिट कार्ड, देखें डाउनलोड डायरेक्ट लिंक

RBI Admit Card 2021-22: आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी में लीगल ऑफिसर, मैनेजर-टेक्निकल सिविल, मैनेजर टेक्निकल इलेक्ट्रिकल और ग्रेड 'ए' में आर्किटेक्ट के पद के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपना प्रवेश पत्र rbi.org.in की मदद से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI में विभिन्न पदों PY - 2021 के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा केवल 06 मार्च, 2022 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

आरबीआई प्रवेश पत्र के लिए डायरेक्ट लिंक- RBI Admit Card Direct Link

आरबीआई प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें (How to Download RBI Admit Card)

  1. आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर, 'करेंट वैकेंसी' पर जाएं और उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'कॉल लेटर'
  3. उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, '(i) लीगल ऑफिसर इन ग्रेड 'बी' (ii) मैनेजर - टेक्निकल सिविल (iii) मैनेजर - टेक्निकल इलेक्ट्रिकल के पदों के लिए एडमिट कार्ड'
  4. स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  5. अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
  6. आपका प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर होगा।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए उसी की प्रति जांचें और डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

भारतीय रिजर्व बैंक देश की मुद्रा नीति को कंट्रोल करने वाला बैंक है और इसके लिए काम करने वाले लोगों की भर्तियों को बेहद अहम माना जाता है। आरबीआई की ओर से समय समय पर सरकारी नौकरी के संबंध में अधिसूचनाएं जारी की जाती हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भर्ती होती है। जॉब संबंधी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

End of Article