RBI Assistant Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में सहायक पदों पर बंपर सरकारी नौकरी, 950 पदों पर ऐसे करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2022, 10:30 PM IST

RBI Job Vacancy 2022: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जल्द ही अपने विभिन्न कार्यालयों में असिस्टेंट के 950 पदों पर भर्ती की जानी है। opportunities.rbi.org.in पर इसका नोटिफिकेशन आएगा।

RBI Assistant Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में सहायक पदों पर बंपर सरकारी नौकरी, 950 पदों पर ऐसे करें आवेदन

RBI Assistant Bharti 2022 Recruitment: आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जल्द ही अपने विभिन्न ऑफिस में असिस्टेंट पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए जल्द आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में आरबीआई के अलग-अलग ऑफिस में 950 पदों की बंपर भर्ती की जानी है।

उम्मीदवार चयन के लिए बैंक एक राष्ट्रव्यापी परीक्षा आयोजित की जाएगी। आरबीआई भर्ती की परीक्षा का पहला चरण यानी आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स 26 और 27 मार्च 2022 को आयोजित किए जाने की उम्मीद है।

RBI Assistant Recruitment 2022: ऑनलाइन परीक्षा से होगा चुनाव
उम्मीदवार चयन स्टेप-1 और स्टेप-2 में ऑनलाइन परीक्षा आधार पर किया जाएगा। मुख्य परीक्षा पास करने वाले लोगों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) से होकर भी गुजरना होगा। भाषा प्रवीणता को लेकर परीक्षा संबंधी राज्य की आधिकारिक/स्थानीय भाषा में आयोजित होनी है।

RBI Recruitment Assistant 2022: ऐसे करें आवेदन

  1. आरबीआई आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  2. 'सहायक पद भर्ती' विकल्प पर क्लिक करें। नए रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम, संपर्क विवरण और और ईमेल-आईडी डालें और फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
  4. इसके बाद आवेदन पत्र के विवरण भरें और भुगतान कर 'सब्मिट' को क्लिक करें।

RBI भर्ती की शैक्षिक योग्यता: आरबीआई बैंक सहायक के तौर पर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री हो। विशेष भर्ती ऑफिस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार राज्य / भर्ती ऑफिस के अंतर्गत आने वाले राज्य की भाषा अच्छे से आनी चाहिए।

End of Article