Rajasthan PTET Result 2022: जारी होने वाली है राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की आंसर की, यहां देखें संभावित तिथि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 11:17 PM IST

Rajasthan PTET Result 2022: जय नारायण व्यास विद्यालय जल्द ही राजस्थान पीटेट परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकता है, इसके बाद फाइनल आंसर की जारी किया जाएगा। आंसर की जारी होने के बाद, यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी 2022 परीक्षा इसी महीने 3 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी।

Rajasthan PTET Result 2022: जारी होने वाली है राजस्थान पीटीईटी परीक्षा की आंसर की, यहां देखें संभावित तिथि

Rajasthan PTET Result 2022: राजस्थान पीटीईटी 2022 परीक्षा इसी महीने 3 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 1 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही उम्मीदवार राजस्थान पीटीईटी आंसर की 2022 के जल्द जारी होने की उम्मीद कर रहे हैं। एक बार आंसर की जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ptetraj2022.com पर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान पीटीईटी आंसर की 2022 सभी उम्मीदवारों के लिए पीडीएफ के रूप में उपलब्ध हो जाएगी। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि फिलहाल बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर आंसर की जारी होने की डेट और समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि उम्मीद है कि, आंसर की इस सप्ताह के अंत तक जारी हो सकती है।

राजस्थान PTET आंसर की 2022 - संभावित डेट

टाइटल विवरण
राजस्थान PTET परीक्षा की डेट 3 जुलाई, 2022
राजस्थान PTET आंसर की 22 जुलाई 2022 राजस्थान PTET (संभावित डेट)
फाइनल आंसर की   28 जुलाई 2022 (संभावित डेट)

                       
बता दें यह प्रोविजनल आंसर की होगी, उम्मीदवारों को इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए कुछ समय के लिए सुधार विंडो खोली जाएगी। हालांकि ध्यान रहे कि आपत्ति करने के लिए उम्मीदवारों को फीस का भुगतान करना होगा।

राजस्थान पीटीईटी 2022 प्रारंभिक आंसर की के बाद अंतिम आंसर की जारी की जाएगी। यह आंसर की आपत्तियों के समाधान के बाद तैयार की जाती है। वहीं इसके बाद फिर पीटीईटी परिणाम 2022 जारी किया जाएगा।

अपने एडमिट कार्ड रखें तैयार 

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड अपने पास ही रखें। क्योंकि परिणाम चेक करने के लिए आपको एडमिट कार्ड पर लिखी जानकारी दर्ज करनी होगी। साथ ही राजस्थान पीटीईटी आंसर की व परिणाम से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें और हमारे इस लेख से जुड़े रहें।



End of Article