Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 01:08 PM IST

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे...

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, ऐसे करें चेक

Rajasthan Police Constable Result 2022: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही परीक्षा देने वाले छात्रों को रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट अब इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। संभावनाएं हैं कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड 22 जुलाई 2022 तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर देगा।

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट भी रिजल्ट के साथ ही जारी कर दी जाएगी।

जारी हो चुकी है आंसर की

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसके बाद सभी उम्मीदवारों को आपत्ति जमा करने के लिए अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 तय की गई थी।

How to Check Rajasthan Police Constable Result 2022

एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Recruitment 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • चुने गए उम्मीदवारों की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब आप अपना रोल नंबर व नाम चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट के बाद होगी शारीरिक पात्रता परीक्षा

लिखित परीक्षा में पास होने के बाद उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के राउंड से भी गुजरना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होना है। बता दें कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी।

End of Article