Rajasthan Police Constable Result 2022 Date, Sarkari Result: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। राजस्थान पुलिस जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी करने वाला है। विभन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड 15 जुलाई 2022 तक कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in परपरीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया जाएगा। साथ ही यहां क्वालीफाईड उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें बोर्ड ने हाल ही में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए पूरा समय दिया गया था। यहां ऑब्जेक्शन की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2022 थी। इस बार राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 मई से 16 मई 2022 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल की 4388 रिक्तियों को भरा जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। साथ ही यहां आप मेरिट लिस्ट की सूची डाउनलोड कर सकेंगे।
Rajasthan Police Constable Result 2022, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Rajasthan Police Recruitment 2022 Result लिंक पर क्लिक करें।
- चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आपके सक्रीन पर आ जाएगी।
- यहां आप अपना रोल नंबर व नाम चेक कर सकेंगे।
लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सफल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा, यहां आवेदन फॉर्म में स्कैन कर अपलोड किए गए सभी डॉक्यूमेंट्स चेक किए जाएं तथा सभी की फोटो कॉपी जमी की जाएगी।
रद्द कर दी गई थी परीक्षा
राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14 मई को आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया था, दूसरी पारी की परीक्षा 2 जुलाई 2022 को आयोजित की गई थी। वहीं बोर्ड ने इसके एक से दो दिन के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया था, अभ्यर्थियों को 7 जुलाई तक आंसर पर आपत्ति करने का समय दिया गया था।

