ISC 12th Topper Result: 18 छात्र बने 12वीं के टॉपर, सभी ने हासिल किए 99 प्रतिशत से ज्यादा अंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2022, 12:21 AM IST

CISCE ISC Class 12 Toppers Result 2022: अब आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर आईएससी बोर्ड का रिजल्ट आउट हो चुका है। इस बार कुल पास प्रतिशत 99 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा है। वहीं इस बार कक्षा 12वीं रिजल्ट में 18 छात्रों ने पहली रैंक हासिल की है।

ISC 12th Topper Result: 18 छात्र बने 12वीं के टॉपर, सभी ने हासिल किए 99 प्रतिशत से ज्यादा अंक
Photo Credit: Representative Image

CISCE ISC 12th Result 2022 Toppers List: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, CISCE की ओर से आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर ISC Class 12 Result 2022 आज (24 जुलाई) को घोषित कर दिया गया है। आईएससी कक्षा 12वीं परीक्षा 2022 में कुल पास प्रतिशत 99.38 फीसदी रहा है। CISCE ISC कक्षा 12 परीक्षा 2022 के लिए शीर्ष पहली रैंक 18 उम्मीदवार छात्रों ने हासिल की है, जिन्होंने 99.75 प्रतिशत अंक 12वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल किए हैं। यहां पर आप 18 टॉपर्स के नाम वाली पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

कुल पास प्रतिशत 99.38 में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.52 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का 99.26 प्रतिशत रहा है। रैंक 1 के 18 छात्रों की टॉपर लिस्ट में भी ज्यादातर लड़कियों के नाम नजर आते हैं।

रैंक नाम अंक (%)
1 अनादिता मिश्रा 99.75
1 उपासना नंदी 99.75
1 हरिणी राममोहन 99.75
1 नम्या अशोक निचानी 99.75
1 कार्तिक प्रकाश 99.75
1 अनन्या अग्रवाल 99.75
1 आकाश श्रीवास्तव 99.75
1 आदित्य विष्णु झिवानिया 99.75
1 फहीम अहमद 99.75
1 सिमरन सिंह 99.75
1 अक्षत अग्रवाल 99.75
1 प्रबकीरत सिंह 99.75
1 एमडी अर्श मुस्तफा 99.75
1 प्रतीती मजूमदार 99.75
1 अपूर्व कशिश 99.75
1 पृथ्वीजा मंडल 99.75
1 निखिल कुमार प्रसाद 99.75
1 अभिषेक बिस्वास 99.75

ISC Class 12 Result 2022: डिजिलॉकर से कैसे करें डाउनलोड

डिजिलॉकर ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें या इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
ऐप पर अकाउंट बनाएं।
मोबाइल नंबर दर्ज करें और वेरिफिकेशन पूरा करें।
ईमेल आईडी, पासवर्ड, आदि जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करें।
आगे के संदर्भ के लिए कक्षा 12 की मार्कशीट डाउनलोड करें।



ISC Class 12 Result 2022: कैसे चेक करें

सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
आईएससी रिजल्ट कक्षा 12वीं लिंक पर जाएं और पाठ्यक्रम विकल्प से आईएससी का चयन करें।
यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
आईएससी बोर्ड परिणाम 2022 जमा करें और चेक करें।


ISC परिणाम 2022 के मामले में दक्षिण क्षेत्र 99.81 फीसदी पास प्रतिशत के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वाले क्षेत्र के रूप में उभरा है। दक्षिण के बाद विदेशी क्षेत्र का पास प्रतिशत 99.64 फीसदी है, और फिर उत्तर में 99.43 फीसदी है। पश्चिम क्षेत्र ने 99.58 फीसदी और पूर्वी क्षेत्र ने 99.18 प्रतिशत का कुल पास प्रतिशत दर्ज किया गया है।

End of Article