RBSE 12th Commerce Result 2020: राजस्‍थान 12वीं कॉमर्स के रिजल्‍ट जारी, rajresults.nic.in पर देखें नतीजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2020, 11:50 AM IST

Rajasthan board 12th commerce result: राजस्‍थान माध्‍यमिक बोर्ड की 12वीं कॉमर्स परीक्षा के रिजल्‍ट जारी हो गए हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट rajresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

RBSE 12th Commerce Result 2020: राजस्‍थान 12वीं कॉमर्स के रिजल्‍ट जारी, rajresults.nic.in पर देखें नतीजे
Photo Credit: BCCL

जयपुर : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं की कॉमर्स परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इससे पहले 12वीं की साइंस परीक्षा के रिजल्‍ट जारी किए गए थे, जिसके बाद अब कॉमर्स के नतीजे जारी किए गए हैं। राजस्‍थान बोर्ड की 12वीं कॉमर्स परीक्षा के परिणाम ऑनलाइन बोर्ड की आध‍िकार‍िक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी किए गए हैं।

12वीं कॉमर्स में कुल पास पर्सेंटेज 94.9 फीसदी है। इस साल 12वीं की कॉमर्स परीक्षा में 36,549 छात्र शामिल हुए थे। इस परीक्षा में छात्रों का पास पर्सेंटेज 93.18 फीसदी है, जबकि छात्राओं का पास पर्सेंटेज 96.94 फीसदी है।

राजस्‍थान बोर्ड की 12वीं की कॉमर्स परीक्षा में 36 हजार 551 छात्र पंजीकृत हैं। राजस्‍थान में 12वीं की साइंस और कॉमर्स परीक्षा के परिणाम आम तौर पर एक साथ आते रहे हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। पहले साइंस के नतीजे जारी किए गए और अब कॉमर्स के नतीजे जारी किए गए हैं। कॉमर्स के नतीजों के ऐलान के बाद 12वीं कला संकाय के परीक्षा परिणाम भी जल्‍द आने के अनुमान हैं।

कहां और कैसे देखें परीक्षा परिणाम : 

  1. बोर्ड परीक्षा के रिजल्‍ट देखने के लिए सबसे पहले इसकी आध‍िकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं
  2. होम पेज पर बोर्ड की कॉमर्स परीक्षा परिणाम को लेकर लिंक एक्टिवेट हो गया है, जिस पर आपको क्लिक करना है
  3. इसके बाद इसमें आपको अपना रोल नंबर और कैप्‍चा डालकर सबमिट करना होगा
  4. अब स्‍क्रीन पर आपको अपना रिजल्‍ट नजर आएगा, जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंटआउट लेकर भविष्‍य के रेफरेंस के लिए रख सकते हैं

राजस्‍थान में सबसे आखिर में 10वीं के परीक्षा परिणाम आने हैं। बताया जा रहा है कि जुलाई के आखिर तक सभी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस साल कोरोना वायरस संक्रमण/लॉकडाउन के कारण कई छात्र परीक्षा नहीं दे सके। राजस्‍थान बोर्ड ने उन छात्रों को अनुपूरक परीक्षा का मौका देने का फैसला किया है, जो छात्र राज्य से बाहर होने और परिवहन साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षा नहीं दे सके। उन छात्रों को भी सप्‍लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर मिलेगा, जो कोरोना पॉजीटिव या क्वारंटाइन होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए।

राजस्‍थान में 12वीं साइंस के नतीजे 8 जुलाई को घोषित किए गए थे। विज्ञान की परीक्षा में लगभग 2 लाख 39 हजार 800 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2.18 लाख छात्र उत्‍तीर्ण हुए हैं। विज्ञान की 12वीं परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 91.96 फीसदी रहा। विज्ञान में इस साल लड़कियों का कुल पास पर्सेंटेज 94.90 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का परिणाम प्रतिशत 90.16 फीसदी रहा।

End of Article