BSE Odisha Results 2022: ओडिशा के शिक्षा मंत्री ने बताया, कब जारी होंगे कक्षा 10वीं के परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 02:38 PM IST

BSE Odisha Results Release Date 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 जल्द ही जारी कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम चेक कर सकते हैं...

BSE Odisha Results 2022: ओडिशा के शिक्षा मंत्री ने बताया, कब जारी होंगे कक्षा 10वीं के परिणाम

BSE Odisha Results Release Date 2022: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई ओडिशा जल्द ही ओडिशा 10वीं कक्षा के परिणाम 2022 जारी कर सकता है। फिलहाल परिणामों की घोषणा को लेकर राज्य शिक्षा बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री, समीर रंजन दास ने 10वीं कक्षा के परिणामों को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कब जारी होंगे 10वीं के परिणाम

स्थानीय मीडिया के अनुसार, ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री, समीर रंजन दास ने कहा है कि बीएसई ओडिशा जून के अंत तक ओडिशा 10वीं परिणाम 2022 जारी कर सकता है। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि परिणाम प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और बोर्ड इस महीने के अंत तक ओडिशा मैट्रिक परिणाम 2022 घोषित करने की पूरी कोशिश करेगा।

समाप्त हो चुकी है मूल्यांकन प्रक्रिया

ओडिशा के शिक्षा मंत्री के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा की उत्तर पत्रिका के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया 20 या 21 मई से शुरू की गई थी जो पहले ही पूरी हो चुकी है। अब परिणामों के प्रकाशन की दिशा में काम शुरू हो गया है। जिसके साथ ही यह उम्मीदें लगाना गलत नहीं होगा की ओडिशा के 10वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है।



बता दें कि बीएसई ने कक्षा 10वीं के लिए 29 अप्रैल से 7 मई, 2022 तक परीक्षा आयोजित की थी। बीएसई ओडिशा ने जगह-जगह COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ मैट्रिक परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की। लू के चलते परीक्षाओं के समय में भी बदलाव किया गया है। बीएसई ओडिशा 10 वीं परीक्षा 2022 के लिए 5 लाख से अधिक छात्रों के उपस्थित हुए थे जो इस महीने परिणाम आने की उम्मीद कर रहे हैं।

End of Article