UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, योगी सरकार ने कर ली तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 12:46 PM IST

UP Police Recruitment 2022: वर्दी वाली नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 40000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

UP Police Recruitment 2022: यूपी पुलिस में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, योगी सरकार ने कर ली तैयारी

UP Police Recruitment 2022: वर्दी वाली नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही 40000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ट्वीट के माध्यम से दी। सुरेश खन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा- यूपी पुलिस में में जल्द होगी 40000 पदों पर भर्ती, चयन बोर्ड को मिला अधियाचन। वहीं अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने भी इस बात की पुष्टि की है।  

इन पदों पर होगी भर्ती 

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि रेडियो शाखा में 2430 पदों भर्ती होगी। इसके अलावा यूपी पुलिस में कांस्टेबल और इसके समकक्ष पदों के लिए 26382, कांस्टेबल पीएसी के 8540, जेल वार्डर के 1582 सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी। वित्त मंत्री के अनुसार, इस भर्ती के अधियाचन पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को मिल गया है। उम्मीद है कि जल्द पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

पुलिस बल के आधुनिकीकरण में सहयोग करेगा इजरायल

प्रदेश में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर में निवेश और सबसे बड़े पुलिस बल के आधुनिकीकरण में प्रदेश के साथ सहयोग करेगा इजराइल। इन बातों पर सोमवार को मूख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इज़राइल के राजदूत  नाओर गिलोन के बीच चर्चा हुई। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पुलिस बल दुनिया के विशालतम सिविल पुलिस बलों में से एक है। हम अपने पुलिस बल के आधुनिकीकरण की योजना पर काम कर रहे हैं। इस कार्य में और फोरेंसिक लैब्स की स्ट्रेंथनिंग में भी इजराइल हमारा अच्छा सहयोगी बन सकता है। 

End of Article