NEET UG 2022 Admit Card: आज आ सकता है नीट यूजी का एडमिट कार्ड, neet.nta.nic.in पर ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 10:49 AM IST

NEET UG Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA आज 10 जुलाई, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG 2022 Admit Card: आज आ सकता है नीट यूजी का एडमिट कार्ड, neet.nta.nic.in पर ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NEET UG 2022 एडमिट कार्ड है आज 10 जुलाई, 2022 को जारी होने की उम्मीद है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपना NEET 2022 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से नीट 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नीट यूजी 2022 परीक्षा तिथि, समय:
NEET 2022 शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, NEET UG 2022 परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरे देश में 546 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जानी है।

How to Download Neet UG 2022 Admit Card 2022:
एक बार एडमिट कार्ड जारी हो जाने के बाद सभी उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलो़ड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले नीट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर, ‘Download Neet UG 2022 Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नया वेबपेज खुलेगा।
  • आवश्यक लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे - आवेदन संख्या और जन्म तिथि।
  • आपका NEET UG 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट लें।

NEET (UG) 2022 उर्दू, अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, असमिया, उड़िया, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम सहित 13 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट देखें।

End of Article