JNVST Class 6th Merit List 2022: जवाहरलाल नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, जेएनवीएसटी कक्षा 6 वीं के लिए मेरिट सूची 2022 आज, 10 जुलाई, 2022 को जेएनवीएसटी जारी होने की संभावना है। जो छात्र नवोदय विद्यालय कक्षा 6 वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे इस मेरिट सूची की जांच कर सकेंगे। इसके लिए सभी छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in, पर जाना होगा।
जेएनवीएसटी कक्षा 6 वीं मेरिट सूची 2022 में उन छात्रों के नाम शामिल होने की उम्मीद है जिन्हें जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चुना गया है। पिछले अपडेट के अनुसार, जेएनवीएसटी 6 वीं परिणाम 2022 पहले ही 8 जुलाई, 2022 को ऑनलाइन घोषित किया जा चुका है। हालांकि मेरिट सूची तब जारी नहीं की गई थी इसका अब कई छात्रों को इंतजार है।
आज जारी हो सकती है मैरिट लिस्ट
छात्र कृपया ध्यान दें कि इससे पहले, नवोदय विद्यालय समिति, एनवीएस ने उल्लेख किया था कि जेएनवीएसटी 6 वीं के परिणाम की अस्थायी तिथि 10 जुलाई, 2022 तक थी। हालांकि, उम्मीद से जल्द परिणाम जारी होने के साथ, जेएनवीएसटी 6 वीं की मेरिट सूची अब आज जारी होने की उम्मीद है। .
सभी छात्र, जेएनवी 6वीं मेरिट सूची और परिणाम की जांच करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर अपने परिणाम की जाँच कर सकते हैं।
How to check JNVST Class 6th Merit List 2022
- सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज पर JNVST Class VI Merit List 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां आप पीडीएफ देख पाएंगे।
- अपना नाम और रोल नंबर देखने के लिए स्क्रॉल करें।
- यदि आवश्यक हो तो आप एक प्रति प्रिंट भी कर सकते हैं।
जेएनवीएसटी कक्षा 6वीं मेरिट सूची 2022 जारी होने के बाद छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। कृपया ध्यान दें कि एनवीएस या जेएनवी ने इस मेरिट सूची को जारी करने के लिए किसी विशेष तारीख की घोषणा नहीं की है। अधिक अपडेट के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

