MP Police Constable Result, Cut-Off 2022: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इन सभी उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है क्योंकि मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जारी करेगा। कुल 6000 पदों पर सफल उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।
6 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा 17 फरवरी 2022 को संपन्न हुई थी जिसके तहत ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। परीक्षा में करीब 12 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। जैसे ही परिणाम घोषित होगा तो साथ में फाइनल आंसर की भी जारी होगी जिसके आधार पर मेरिट तय होगी। विशेषज्ञों की मानें तो कटऑफ हाई रह सकती है। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की बात करें तो कटऑफ 81 तक जाने की संभावना है। वहीं सामान्य वर्ग के महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 71 पार रह सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार संभावित कटऑफ
कैटेगरी पुरुष महिला
जनरल 81 71
ओबीसी 75 66
एससी 71 65
एसटी 64 58
वेबसाइट पर उपलब्ध होगा परिणाम
आपको बता दें कि एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं थी तो ऐसे में मेरिट हाई रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। भर्ती परीक्षा का आयोजन कई शिफ्टों में किया गया था। उम्मीदवार अपना परिणामा मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर देख सकते हैं जहां वेबपेज के शीर्ष पर RESULT'S का एक विकल्प दिखाई देगा, उस विकल्प पर टैप करें और दूसरे वेबपेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे जिसके बाद आपको जरूरी जानकारी भरने के बाद रिजल्ट दिखाई देगा।

