Bihar Board BSEB 12th Scrutiny Form 2022: बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के लिए आवेदन कैसे करें, जानें यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 08:03 AM IST

Bihar Board BSEB 12th Result Scrutiny From 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 16 मार्च को जारी किया गया था, इस परिणाम के बाद, बीएसईबी आज 23 मार्च, 2022 से स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू कर रहा है...

Bihar Board BSEB 12th Scrutiny Form 2022: बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटनी के लिए आवेदन कैसे करें, जानें यहां

Bihar Board 12th Result Scrutiny 2022: Bihar School Examination Board, BSEB Bihar Board 12th Result 2022 16 मार्च को जारी कर दिया गया था। इस परिणाम के बाद, बीएसईबी अब आज यानी 23 मार्च, 2022 से बिहार बोर्ड इंटर परिणाम की जांच प्रक्रिया शुरू कर रहा है। छात्र इस सुविधा का उपयोग ऑनलाइन कर सकते हैं, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in है।

स्क्रूटनी का क्या मतलब? - बीएसईबी, बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 स्क्रूटनी का मतलब है कि छात्र अपने इंटर के परिणाम पर आपत्ति उठा सकते हैं। वे सभी जो बीएसईबी या यूं कहें 12वीं के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। यह सुविधा 30 मार्च, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर एक पोर्टल पर उपलब्ध है।

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि इसके लिए आवेदन करने का लिंक दिन में सक्रिय हो जाएगा। तब तक, वे ऑनलाइन आवेदन करने के तरीके के बारे में यहां दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया के बारे में जान सकते हैं।

बीएसईबी, बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2022: स्क्रूटनी के लिए आवेदन कैसे करें

  • छात्रों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'बीएसईबी इंटर रिजल्ट स्क्रूटनी प्रक्रिया - यहां आवेदन करें।' (डायरेक्ट लिंक जल्द ही सक्रिय किया जाएगा)
  • स्क्रीन पर पूछे गए अनुसार अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • आपत्ति करने की प्रक्रिया पूरी करें और सबमिट जरूर करें
  • पूछे गए अनुसार अपेक्षित शुल्क का भुगतान करें।
  • आपका बीएसईबी इंटर रिजल्ट स्क्रूटनी अनुरोध सबमिट हो जाएगा।

BSEB 12th Result 2022 छात्रों को सूचित किया जाता है कि आधिकारिक नोटिस में यह जानकारी दी गई है कि उन्हें प्रत्येक आपत्ति के लिए 70 रुपये का शुल्क देना होगा। बिना फीसके बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटनी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा, इसलिए, समय पर भुगतान जरूरी है। इस बार, BSEB कक्षा 12 की परीक्षा लगभग 13 लाख छात्रों ने दी थी।

End of Article