MP Police Constable Result 2022: घोषित हुए एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम, यहां करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 09:28 AM IST

MP Police Constable Result 2022 Released: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या नीचे डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

MP Police Constable Result 2022: घोषित हुए एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम, यहां करें चेक

MP Police Constable Result 2022 Released: Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) Madhya Pradesh Police Constable Result 2022 घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को परिणाम की जांच करने के लिए अपना आवेदन संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा / डीवी या किसी अन्य चरणों के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा 8 जनवरी को दो अलग-अलग पालियों में सुबह 9 से 11 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

एमपीपीईबी एमपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 कैसे डाउनलोड करें

  • कैंडिडेट्स peb.mp.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर, Latest Updates नाम के सेक्शन में देखें और "First Stage Result - Police Constable Recruitment Test - 2020" पर क्लिक करें, अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे
  • यहां अपना आवेदन संख्या या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • एमपीपीईबी कॉन्स्टेबल रिजल्ट को डाउनलोड करें उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

यह रहा डायरेक्ट लिंक - MPPEB MP Police Constable Result 2022

4000 पदों पर होगी भर्ती

एमपी पुलिस विभाग इस साल विभाग में कुल 4,000 पदों को भरेगा, जिसमें से जीडी कांस्टेबल के लिए 3862 और रेडियो कांस्टेबल के लिए 138 हैं। एमपी कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना 25 नवंबर, 2020 को जारी की गई थी। एमपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन लिंक 30 जनवरी से 11 फरवरी तक उपलब्ध था।

End of Article