AP SSC Result 2022: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट टला, अब इस तारीख को जारी होंगे परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 12:18 PM IST

AP SSC, 10th Result 2022: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 4 जून, 2022 को कक्षा 10 यानि एसएसी 2022 के परिणाम जारी करने वाला था, हालांकि ऐसा नहीं हुआ है। इसे कुछ कारणों की वजह से टाल दिया गया है। अब परीक्षार्थी 6 जून 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्‍ट देख सकेंगे।

AP SSC Result 2022: आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट टला, अब इस तारीख को जारी होंगे परिणाम

Manabadi AP SSC 10th Results 2022, BSEAP SSC Class 10th Results 2022: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड AP SSC Result 2022 यानि 10वीं कक्षा का रिजल्ट टाल दिया गया है। इसकी घोषणा  4 जून, 2022 की सुबह 11 बजे होने वाली थी, लेकिन तकनीकी एवं अन्‍य कारणों के चलते इसे आज घोषित नहीं किया गया है। इस सिलसिले में बोर्ड की ओर से प्रेस नोट जारी कर सूचना दी गई है। जिसके तहत अब 10वीं कक्षा का परिणाम 6 जून, 2022 को घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in पर चेक कर सकेंगे। नतीजे देखने के लिए स्‍टूडेंटों को अपना रोल नंबर समेत अन्‍य डिटेल की जरूरत होगी। 

जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बीएसई एपी ने कहा कि "कुछ अपरिहार्य कारणों से दसवीं कक्षा के परिणाम जारी करने का कार्यक्रम सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब इसे 6 जून 2022 को जारी किया जाएगा।"यह प्रेस विज्ञप्ति सरकारी परीक्षा निदेशक देवानंद रेड्डी द्वारा जारी की गई है। 

आंध्र प्रदेश बोर्ड की एसएससी, 10वीं 2022 परीक्षा में इस साल 6 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्‍सा लिया था। आंध्र प्रदेश बोर्ड परीक्षा 27 अप्रैल, 2022 को शुरू हुई और 9 मई, 2022 को समाप्त हुई थी। एपी एसएससी परिणाम चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को अपने हॉल टिकट में दिए विवरण को दर्ज करना होगा। वे आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बोर्ड की ओर से जारी किए गए नंबर पर एसएमएस भेजकर भी अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं। 

ऐसे देख सकेंगे परिणाम 

  • कक्षा 10वीं के परिणाम चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- bse.ap.gov.in पर जाएं। 
  • एपी एसएससी परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉग-इन विवरण दर्ज करें- रोल नंबर, जन्म तिथि। 
  • SSC, 10वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • एसएससी परिणाम 2022 डाउनलोड करें, आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें।

इन डिटेल्‍स का होगा विवरण 
छात्र का नाम
छात्र का रोल नंबर
जिले का नाम
विषय (तीन भाषा और तीन गैर-भाषा के पेपर)
आंतरिक निशान
श्रेणी
योग्यता की स्थिति (पास / असफल)।






नहीं दी जाएगी रैंक
बोर्ड द्वारा पहले जारी एक बयान में बताया गया था कि सरकारी परीक्षा निदेशालय (एसएससी बोर्ड, एपी) एसएससी सार्वजनिक परीक्षाओं में छात्रों को कोई रैंक नहीं देता है, इसलिए बोर्ड प्रति वर्ग छात्र रैंक जारी नहीं कर रहा है। छात्र अपनी मार्कशीट स्‍कूलों से प्राप्‍त कर सकेंगे। जबकि वे अपना स्‍कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। 

End of Article