Maharashtra SSC Results 2022 How and Where to Check: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट को जारी कर दिया है। रिजल्ट लिंक को दोपहर 1 बजे जारी किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी के सभी छात्र MSBSHSE कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणाम 2022 को महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- mahresult.nic.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।
When to check Maharashtra SSC Results 2022
इन परिणामों को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया गया, जबकि 1 बजे से रिजल्ट लिंक एक्टिव है।
Where to Check Maharashtra SSC Results 2022
छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
- mahresult.nic.in
- Sscresult.mkcl.org
- ssc.mahresults.org.in
- mahahsscboard.in
- indiaresults.com etc
How to check Maharashtra SSC Results 2022
महाराष्ट्र बोर्ड के एसएससी के सभी छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं
- अब होमपेज पर ‘Maharashtra SSC Results 2022’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपने लॉगइन क्रेडिएंशल्स जैसे रोल नंबर आदि डालें और सबमिट कर दें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी बोर्ड परीक्षा
महाराष्ट्र एचएससी व SSC परीक्षाएं 15 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल MSBSHSE ने दो साल बाद कक्षा 10 के छात्रों के लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की थी। पिछले वर्षों के विपरीत, इस वर्ष पेपर टाइमिंग और मूल्यांकन मानदंड दोनों में बदलाव किया गया है। महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2022 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.94 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 2021 के परिणाम की तुलना में, उम्मीद के मुताबिक उत्तीर्ण प्रतिशत में गिरावट देखी गई। 2021 में, कुल पास प्रतिशत 99.5 प्रतिशत था।।

