Maharashtra 10th Results: छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं के नतीजे घोषित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2021, 01:13 PM IST

Maharashtra SSC 10th Result 2021:महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड के SSC या 10वीं कक्षा के नतीजों को जारी कर दिया है। छात्र इस तरह से अपने नतीजों को maharesult,nic.in पर चेक कर सकते हैं।

Maharashtra 10th Results: छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं के नतीजे घोषित

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं के नतीजों को घोषित कर दिया गया है। छात्र maharesult,nic.in पर अपने नतीजों को चेक कर सकते हैं।  बृहस्पतिवार को बोर्ड ने जानकारी दी थी कि कक्षा 10 के छात्रों के नतीजों को शुक्रवार यानी 16 जुलाई को घोषित किये जाएंगे। माध्यमिक स्कूल प्रमाण पत्र के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को दोपहर एक बजे घोषित किये जायेंगे।

बताया गया कि कोविड-19 महामारी के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई थी इसलिए छात्रों द्वारा कक्षा नौ की परीक्षा में प्राप्तांक और कक्षा 10 में आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर नतीजे तैयार किये गए हैं। राज्य की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 10, 2021 के नतीजे 16 जुलाई को दोपहर एक बजे घोषित करेगा। सभी छात्रों को शुभकामनाएं।'

क्लास 10 की परीक्षा के लिए 1584264 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। राज्य में चल रहे कोविड-19 महामारी के कारण पहले परीक्षा रद्द कर दी गई थी न केवल महाराष्ट्र बल्कि अन्य राज्यों के बोर्ड ने भी अपनी कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं वापस ले ली हैं। 

महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2021 को ऑनलाइन कहां करें चेक-

  1. महाराष्ट्र SSC रिजल्ट 2021 को ऑनलाइन चेक करने के लिए, आपको आधिकारिक वेबसाइट (mahasscboard या maharesult,nic.in ) पर जाना होगा
  2. “SSC Result 2021” के नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है 
  3. दूसरी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद अपना रोल नंबर खोजें और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा
  4. अब आप नए पेज में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं

पहले 15 जुलाई को रिजल्ट आने की थी उम्मीद

राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित करने से एक दिन पहले नोटिस की घोषणा करेगा। कक्षा 10 एसएससी परिणाम 2021 पहले 15 जुलाई तक घोषित होने की उम्मीद थी। हालांकि, राज्य शिक्षा बोर्ड ने समझाया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा संदेश फर्जी है। बोर्ड ने कहा था कि महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021 को अपलोड करने की सभी कार्यवाही पूरी कर ली गई है।
 

End of Article