KVS Class 1 Admission Result 2022: केन्द्रीय विद्यालय क्लास-1 के एडमिशन के ड्रा को लेकर आया ताजा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 03:46 PM IST

KVS Class 1 Admission Result 2022-23, KV Class 1 Admission 1st Merit List 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 प्रवेश 2022 लॉटरी स्थगित: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने KVS कक्षा 1 प्रवेश 2022 लॉटरी को कुछ समय पहले स्थगित करने का निर्णय लिया था। ऐसे में एडमिशन की राह देख रहे बच्चों के अभिभावकों का इंतजार और बढ़ गया है।

KVS Class 1 Admission Result 2022: केन्द्रीय विद्यालय क्लास-1 के एडमिशन के ड्रा को लेकर आया ताजा अपडेट

KVS Class 1 Admission Result 2022-23, KV Class 1 Admission 1st Merit List 2022: केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों के एडमिशन की कोशिशों में जुटे अभिभावक काफी समय से बेसब्री से केवी रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे हैं।  पहले के कार्यक्रम के अनुसार, केवीएस कक्षा 1 में एडमिशन के लिए 18 अप्रैल 2022 को ड्रॉ निकलना था लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया।। केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangthan) ने इसके पीछे कोई वजह न बताते हुए केवल इतना कहा है कि फिलहाल क्लास वन के लिए लॉटरी अगले आदेश तक स्थगित की जाती है।

बढ़ता जा रहा है पेरैंट्स का इंतजार

ऐसे में लाखों बच्चों का इंतजार बढ़ गया है। अभी तक, संगठन  (Kendriya Vidyalaya Sangthan Class 1 Admissions 2022-23) ने केवीएस प्रवेश लॉटरी के लिए किसी भी संशोधित तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन अधिसूचना में कहा गया है कि संशोधित तिथि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट - kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर अधिसूचित की जाएगी। आपको बता दें कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने कक्षा 1 से 12 तक केवीएस प्रवेश 2022 के लिए संशोधित प्रवेश दिशानिर्देश जारी किए हैं। केवीएस संशोधित प्रवेश दिशानिर्देश केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर सभी माता-पिता, छात्रों और अन्य लोगों के लिए उपलब्ध हैं।

अटकलों पर लगा विराम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एडमिशन ड्रॉ को लेकर कई अफवाहें और अटकलें लगाई जा रही हैं। केवीएस ने केवीएस कक्षा 1 प्रवेश 2022 लॉटरी के स्थगित होने की पुष्टि करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया है। संगठन ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस डाला है, जिसमें लिखा है, “18 अप्रैल, 2022 को होने वाले सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 1 के ऑनलाइन प्रवेश के लिए लॉटरी पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है। लॉटरी की संशोधित तिथि के बारे में जल्द ही सूचित किया जाएगा।'

जल्द होगा जारी

पहले के कार्यक्रम के अनुसार, तीन केवीएस कक्षा संगठन द्वारा कक्षा 1 के लिए एडमिशन के लिए तीन लिस्ट जारी की जानी थी। पहले राउंड के एडमिशन के लिए केवीएस कक्षा 1 प्रवेश सूची 18 अप्रैल को जारी की जानी थी, इसके बाद क्रमशः 25 अप्रैल और 2 मई 2022 को दूसरी और तीसरी सूची जारी की जानी थी। हालाँकि, अब, KVS प्रथम प्रवेश सूची 2022 को रोके जाने के साथ, संगठन द्वारा पूरा कार्यक्रम संशोधित किया जाएगा।

End of Article