JNVST Class 6 Result 2022 on www.navodaya.gov.in: Navodaya Vidyalaya Samiti ने आज, 8 जुलाई, 2022 को जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022 जारी किया है। जो छात्र जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना परिणाम navodaya.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। हालांकि यहां भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जिसकी मदद से एक क्लिक से JNVST Class 6 Result 2022 देखा जा सकेगा।
10 जुलाई को आएगा अनंतिम सूची: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए अनंतिम सूची 10 जुलाई, 2022 को घोषित की जाएगी। जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का परिणाम अब माता-पिता, अभिभावकों और छात्रों की जांच के लिए ऑनलाइन घोषित किया गया है।
जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022 कैसे करें चेक
- जवाहरलाल नवोदय विद्यालय की ओर से JNVST Class 6 Result 2022 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'Class VI Selection Test Results' नाम के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- आपका जेएनवीएसटी कक्षा 6 परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- डाउनलोड करें और इसकी एक हार्ड कॉपी रख लें।
30 अप्रेल को हुई थी परीक्षा
नवोदय विद्यालय समिति ने 30 अप्रैल, 2022 को जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। छात्रों से तीन खंडों - मानसिक योग्यता अंकगणित और भाषा में से प्रश्न पूछे गए थे। जेएनवी परिणाम 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया है।
एनवीएस द्वारा जारी मेरिट सूची में उन छात्रों के नाम होंगे जो भारत में जवाहर नवोदय विद्यालय की विभिन्न शाखाओं में प्रवेश के लिए पात्र हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, जेएनवीएसटी देश में 600 से अधिक जेएनवी में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

