LIVE

पुलिस और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पदों पर सरकारी नौकरी, जानिए वैकेंसी अपडेट

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 11, 2022, 07:34 IST

क्या आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यहां विजिट करते रहें क्योंकि यहां सरकारी नौकरी के साथ साथ सरकारी रिजल्ट, लेटेस्ट नोटिफिकेशन आदि की जानकारी मिलेगी। आपकी शैक्षणिक योग्यता कुछ भी हो, सभी के अनुसार यहां एजुकेशन व सरकारी नौकरी सेक्शन की खबरों को कवर किया जाता है। यहां जरूरी जानकारियों जैसे एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट को डायरेक्ट लिंक से देखा जा सकेगा।

पुलिस और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पदों पर सरकारी नौकरी, जानिए वैकेंसी अपडेट

सरकारी नौकरी के ढेरों मौके बने हुए हैं हमें बस उनकी जानकारी होनी चाहिए। जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) परीक्षा का नोटिफिकेशन आने वाला है। जेईई मेंस सेशन 1 का रिजल्ट आने वाला है, 7 जुलाई को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जबकि रेलेवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आना बाकी है। अन्य रिजल्ट की बात करें, तो rrb ntpc cbt 2 pay level 5,3,2 रिजल्ट के अलावा कर्मचारी चयन आयोग - संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर टियर 1 परीक्षा 2021 का भी रिजल्ट आना है।

सरकारी नौकरी के लेटेस्ट अपडेट चेक करें: Sarkari Naukri Result 2022 LIVE Update

चाहें रिजल्ट्स हो या एडमिट कार्ड, सभी की जल्द से जल्द जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें। यहां सबसे तेज व डायरेक्ट लिंक के साथ जानकारी आपसे साझा की जाएगी।

JNVST Class 6 Result 2022 Direct Link

JUL 10, 2022 16:11 IST

JSSC Sarkari Naukri 2022: झारखंड में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में नौकरी पाने का एक सुनहरा मौका सामने आया है। इस भर्ती के लिए JSSC ने झारखंड सचिवालय स्टेनोग्राफर प्रतियोगी परीक्षा (JSSCE) के अनुसार स्टेनोग्राफर पदों की भर्ती को लेकर आवेदन की मांग हुई है।

JUL 10, 2022 15:47 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: ऐसे चेक करें आरपीएससी जूनियर इंजीनियर रिजल्ट

आरपीएससी के जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in की मदद से जाकर चेक और फिर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

JUL 10, 2022 14:44 IST

Sarkari Job Result: राजस्थान जूनियर इंजीनियर एग्जाम रिजल्ट जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राज्य में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती को लेकर आयोजित की गई भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को रिलीज कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री के साथ इंतजार था।

JUL 10, 2022 14:30 IST

Sarkari Naukri 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग पात्रता मापदंड

यूकेपीएससी यानी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से भर्ती के अनुसार उम्मीदवार आयु सीमा एक जुलाई, 2022 को 30 साल से 45 साल के बीच होना चाहिए। उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का भी अच्छा ज्ञान हो। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री लेना जरूरी है।

JUL 10, 2022 14:04 IST

UKPSC Sarkari Naukri: इस डेट तक करें आवेदन

यूकेपीएससी के भर्ती अभियान का मकसद कुल 15 वैकेंसी को भरना है, जिनमें से 13 वैकेंसी सहायक रजिस्ट्रार उच्च शिक्षा विभाग के पद के लिए और दो सहायक रजिस्ट्रार संस्कृत शिक्षा विभाग के पदों के लिए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई, 2022 है।

JUL 10, 2022 13:31 IST

Sarkari Naukri 2022: यूकेपीएससी भर्ती के लिए कहां करें आवेदन?

यूकेपीएससी की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in की मदद से जाकर अपना आवेदन को जमा कर सकते हैं। साथ ही इस पेज पर भी लगातार लेटेस्ट अपडेट को चेक करते रहें।

JUL 10, 2022 13:17 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: UKPSC सहायक रजिस्ट्रार भर्ती को लेकर करें आवेदन

यूकेपीएससी शुक्रवार, आठ जुलाई से सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को शुरू करेगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सहायक रजिस्ट्रार पदों के लिए भर्ती शुरू हो गई है।

JUL 10, 2022 12:52 IST

SSC Constable Driver Bharti: एसएससी भर्ती के पात्रता मानदंड

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं (10+2) पास या समकक्ष।
  • आयु सीमा : 21 से 30 वर्ष (01.07.2022 तक)।
JUL 10, 2022 12:18 IST

SSC Delhi Police Constable Recruitment: एसएससी भर्ती की जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआती डेट : 08 जुलाई, 2022
  • ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट : 29 जुलाई, 2022
  • ऑनलाइन माध्यम से फीस भुगतान की लास्ट डेट : 30 जुलाई, 2022
  • चालान की मदद से फीस भुगतान की लास्ट डेट : 29 जुलाई, 2022
  • कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) की डेट : अक्टूबर, 2022
JUL 10, 2022 11:56 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: सीबीटी मोड में ऐसे होगा चयन

नीचे बताई गई वैकेंसी के लिए चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी, शारीरिक दक्षता और शारीरिक माप परीक्षण (पीई एंड एमटी), ट्रेड टेस्ट और अनुशंसित उम्मीदवारों की चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा उपरोक्त पदों पर सैलरी वेतन स्तर -3 के अनुसार 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक रहने वाला है।

JUL 10, 2022 11:23 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: नेवल डॉकयार्ड में निकाली गई भर्ती

नेवल डॉकयार्ड अप्रेंटिस के 338 पदों के लिए भर्ती को लेकर उम्मीदवारों से आवेदन की मांग की गई है। अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 7000 रुपए महीने का स्टाइपेंड मिलेगा। इसके लिए सभी उम्मीदवार 11 जुलाई 2022 तक या पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JUL 10, 2022 10:34 IST

Sarkari Naukri 2022: खाली पदों की संख्या

आधिकारिक अपडेट के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की ओर से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (चालक) -पुरुष के 1,411 पदों के लिए अस्थाई वैकेंसी को लेकर नोटिफिकेशन निकाला गया है।

JUL 10, 2022 09:38 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इस डेट तक करें आवेदन

रेलवे, पीएससी और एसएससी की आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार, 8 जुलाई से ही शुरू होने जा रही है और इसके अनुसार 29 जुलाई, 2022 तक आप आवेदन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। समय रहते आवेदन कर दें अंतिम समय में ज्यादा ट्रैफिक से समस्या आने का अंदेशा रहता है।

JUL 10, 2022 08:50 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: रेलवे, एसएससी और पीएससी में बंपर भर्ती

Sarkari Naukri 2022 LIVE: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में कांस्टेबल (चालक) पुरुष के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। एसएससी कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 को लेकर नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in की मदद से ऑनलाइन उपलब्ध है।

JUL 10, 2022 06:53 IST

Sarkari Result: राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती रिजल्ट जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राज्य में जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए भर्ती को लेकर आयोजित परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए राजस्थान एसएससी की ओर से रिक्रूटमेंट किया जाएगा।

JUL 10, 2022 00:02 IST

Sarkari Result 2022 Live: जानिए कितना मिलेगा वेतन

मैनेजर (मैकेनिकल ट्रैफिक)- उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। मैनेजर (आईटी)- उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस में बीई/बी.टेक होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 62,356 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

JUL 09, 2022 23:31 IST

Sarkari Result 2022 Live: डीटीसी ने निकाली वैकेंसी

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने मैनेजर (मैकेनिकल ट्रैफिक) और मैनेजर (आईटी) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार डीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट dtc.delhi.gov के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 12 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते है। इसके जरिए कुल 11 पदों को भरा जाएगा।

JUL 09, 2022 22:55 IST

Sarkari Result 2022 Live: जानिए आवेदन के लिए जरूरी योग्‍यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उन्‍हें दस्तावेज़ सत्यापन और ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

JUL 09, 2022 22:26 IST

Sarkari Result 2022 Live: एएआई ने निकाली वैकेंसी

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार एएआई की आधिकारिक साइट aai.aero के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख  29 जुलाई, 2022 है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्‍यम से 18 पदों को भरा जाएगा।

JUL 09, 2022 21:25 IST

Sarkari Result 2022 Live: जानिए किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्‍यम से 3 रिक्तियां प्रयोगशाला सहायक के पद के लिए, 33 रिक्तियां प्रयोगशाला परिचारक के पद के लिए, 7 रिक्तियां लाइब्रेरी अटेंडेंट के पद के लिए, 2 रिक्तियां कनिष्ठ सहायक के पद के लिए, और 1 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसमें आवेदन के लिए 500 रुपए शुल्‍क देना होगा। हालांकि सरकारी मानक के अनुसार आरक्षित वर्ग को इसमें छूट मिलेगी। 

JUL 09, 2022 21:04 IST

Sarkari Result 2022 Live: दिल्‍ली के इस कॉलेज में निकली जॉब

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज ने विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट svc.ac.in पर विस्तृत अधिसूचना देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2022 है।

JUL 09, 2022 20:36 IST

Sarkari Result 2022 Live: जानिए किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत 38 रिक्तियों को भरा जाएगा। जिसमें से 5 पद अनुसंधान अधिकारियों के लिए, 25 पद फार्मासिस्ट के लिए, 8 पद पंचकर्म के लिए हैं। अनुसंधान अधिकारी के पद के लिए चयन लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर होगा।

JUL 09, 2022 19:52 IST

Sarkari Result 2022 Live: रिसर्च ऑफिसर समेत अन्‍य पदों पर भर्ती

सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज ने 38 रिसर्च ऑफिसर और अन्य पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार www.ccras.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

JUL 09, 2022 19:11 IST

Sarkari Result 2022 Live: इन पदों पर होगी भर्ती

सुपरवाइजर (एस -1 ग्रेड)- 32 पद
इंजन टेक्नीशियन (एस -1 ग्रेड)- 8 पद
डिजाइन असिस्टेंट (एस -1 ग्रेड)- 17 पद

JUL 09, 2022 18:34 IST

Sarkari Result 2022 Live: टेक्नीशियन के लिए नौकरी

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) ने टेक्नीशियन, सुपरवाइजर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार 28 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई करने के लिए आधिकारिक साइट grse.in पर विजिट करना होगा। इस भर्ती के जरिए कुल 58 पदों को भरा जाएगा। 

JUL 09, 2022 18:10 IST

Sarkari Result 2022 Live: एडमिट कार्ड हुए जारी

पुलिस भर्ती बोर्ड, असम ने कांस्टेबल भर्ती के लिए इंटरव्यू का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। क्वालीफीई करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2134 पदों को भरा जाएगा।  इंटरव्यू 11 जुलाई 2022 से शुरू होगा। 

JUL 09, 2022 17:40 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए पदों की संख्‍या और सैलरी

बीएसएफ भर्ती प्रक्रिया में महिला उम्मीदवारों के लिए 137 पद और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2651 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंटेशन, ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्‍मीदवारों को 21700 रुपए से 69100 महीने तक का वेतन दिया जाएगा। 

JUL 09, 2022 17:02 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: कांस्‍टेबल ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया ‌के माध्यम से कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 2788 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 


 

JUL 09, 2022 16:31 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: 12वीं पास के लिए आवेदन का मौका

आईओसीएल भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग के लिए 23 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 3 पद, जाति वर्ग के लिए 1 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवार न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही एक साल काम का अनुभव भी होना चाहिए।
 

JUL 09, 2022 16:00 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आईओसीएल में वैकेंसी

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने जूनियर ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्‍यम से आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2022 है। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 39 पदों को भरा जाएगा। 

JUL 09, 2022 15:27 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: DSSSB ने लिखित परीक्षा की तारीख की जारी

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। लिखित परीक्षा 6 अगस्त और 12 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। ‌उम्‍मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

JUL 09, 2022 15:01 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आरआरसी एनसीआर भर्ती के आवेदन शुरू

भारतीय रेलवे की ओर से भर्ती डिवीजन रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के द्वारा उत्तर मध्य रेलवे (NCR) भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इसमें कई ट्रेडों में अपरेंटिस पद के लिए 1659 वैकेंसी को भरने को लेकर योग्य उम्मीदवारों के लिए नियुक्ति की जाएगी।

JUL 09, 2022 14:50 IST

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: राजस्थान फर्स्ट लेवल टीचर भर्ती

राजस्थान में प्रथम लेवल शिक्षक के 272 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट की मदद से तुरंत अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JUL 09, 2022 14:31 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में आई जॉब

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव के कुल मिलाकर 400 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 14 जुलाई 2022 तक अपने आवेदन कर सकते हैं।

JUL 09, 2022 13:54 IST

Sarkari Naukri Result 2022 Live: टेरिटोरियल आर्मी में वैकेंसी

टेरिटोरियल आर्मी ने ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन फीस जमा करनी होगी। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

JUL 09, 2022 13:14 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: डीयू में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स की ओर से फैकल्टी पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार डीसीएसी आधिकारिक साइट dcac.du.ac.in की मदद से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JUL 09, 2022 12:48 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: यहां शिक्षक के पदों पर नौकरी

डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन, तेलंगाना की ओर से अस्थाई टीचर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार तय समय के अंदर शिक्षक भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

JUL 09, 2022 12:22 IST

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: राजस्थान में फर्स्ट लेवल शिक्षक भर्ती

राजस्थान में फर्स्ट लेवल शिक्षक के 272 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए बिना देर किए तुरंत आवेदन करें।

JUL 09, 2022 11:52 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती

भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी की ओर से हेड कॉन्स्टेबल के 248 खाली पदों के लिए भर्ती निकाली गई हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 7 जुलाई 2022 तक या पहले आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये आवेदन फीस भी जमा करनी होगी।

JUL 09, 2022 11:26 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आगे बढ़ी यूपी शिक्षक भर्ती आवेदन की डेट

उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ओर से पीजीटी और टीजीटी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 16 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

JUL 09, 2022 10:41 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: इंडियन आर्मी में 10वीं, 12वीं पास की नौकरी

इंडियन आर्मी यानी भारतीय सेना की ओर से ट्रेड्समैन मेट, रसोइया, नाई, चौकीदार, धोबी समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा पास उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।

JUL 09, 2022 10:23 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बिजली विभाग सहायक इंजीनियर योग्यता और आयु सीमा

सहायक इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 44 साल से ज्यादा नहीं चाहिए।

JUL 09, 2022 09:43 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: टीचिंग पदों पर आई वैकेंसी

असम के तेजपुर विश्वविद्यालय में टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई तक सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करा सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है।

JUL 09, 2022 09:22 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर निकाली भर्ती

डीयू यानी दिल्ली यूनिवर्सटी के अंतर्गत आने वाले दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स ने फैकल्टी पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार डीसीएसी आधिकारिक साइट dcac.du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

JUL 09, 2022 08:49 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: बिजली विभाग सहायक इंजीनियर पदों पर भर्ती

बिजली विभाग की ओर से एई के 82 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tsnpdcl.in की मदद से निर्धारित लास्ट डेट तक 11 जुलाई 2022 को आवेदन भेज सकते हैं।

JUL 09, 2022 08:12 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आईबी में आया नौकरी का मौका

आईबी की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर तय समय के अंदर देखें। इंटेलिजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस अफसर और जूनियर इंटेलीजेंस अफसर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

JUL 09, 2022 07:41 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आईटीबीपी भर्ती पद और वेतन

आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर (ओवरसियर) पद पर चयनित पुरुष और महिला उम्मीदवार 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रति महीने वेतन हासिल करेंगे। आईटीबीपी भर्ती 2022 के तहत सब इंस्पेक्टर (ओवरसियर) के कुल मिलाकर 37 पदों और महिला उम्मीदवारों के 5 पदों को भरा जाना है।

JUL 09, 2022 07:14 IST

Sarkari Jobs 2022: आईटीबीपी भर्ती के लिए कब तक करें आवेदन

आईटीबीपी उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीईटी और पीएसटी की मदद से होगा। आवेदकों को लिखित परीक्षा के बाद पीएसटी और पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार अधिकारीक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in की मदद से 14 अगस्त 2022 तक इन पदों के लिए अप्लाई करें।

JUL 09, 2022 06:38 IST

Sarkari Naukri 2022 Live: आईटीबीपी सब इंस्पेक्टर पदों पर वैकेंसी

आटीबीपी यानी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की ओर से सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार पदों के लिए 16 जुलाई 2022 से आवेदन कर सकत हैं।

JUL 09, 2022 00:24 IST

Sarkari Naukri Live: हेल्‍पलाइन नंबर पर कर सकते हैं कॉल

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 55 फीसद अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी उम्‍मीदवार को कोई कठिनाई आता है तो वे हेल्पलाइन नंबर- 8851860635 पर संपर्क कर सकते हैं। 

JUL 08, 2022 23:46 IST

Sarkari Naukri Live: प्रोफेसर के लिए बंपर नौकरी

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए  900 से अधिक पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uphesc51.com या uphesc.org पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2022 से शुरू होगी। 

JUL 08, 2022 23:15 IST

Sarkari Naukri Live: जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

जूनियर असिस्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,460 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवीरों की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट दी जाएगी।

JUL 08, 2022 22:22 IST

Sarkari Naukri Live: जानिए क्‍या होनी चाहिए योग्‍यता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया है और आपके पास कंप्यूटर एप्लीकेशन / सूचना प्रौद्योगिकी में 6 महीने का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा या डिग्री है तो आप एससीसीएल भर्ती 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JUL 08, 2022 21:21 IST

Sarkari Naukri Live: ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए निकली नौकरी

सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड ने ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नौकरी निकाली है। इस प्रक्रिया के जरिए जूनियर असिस्टेंट के 177 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट scclmines.com पर आवेदन कर सकते हैं।

JUL 08, 2022 20:20 IST

Sarkari Naukri Live: 5 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से फिजिकल एजुकेशन टीचर के कुल 5546 पदों को भरा जाएगा, जिसमें 4,899 पद गैर टीएसपी क्षेत्रों और 647 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2022 है। 

JUL 08, 2022 19:43 IST

Sarkari Naukri Result Live: फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए निकली भर्ती

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in पर अपना आवेदन कर सकते हैं।  इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 5546 पदों को भरा जाएगा। 

JUL 08, 2022 19:12 IST

Sarkari Naukri Result Live: इन पदों पर होगी भर्ती

मेडिकल ऑफिसर – 140
नर्स महिला -126
नर्स पुरुष-14
एमपीडब्ल्यू पुरुष – 140
सिटी प्रोग्राम मैनेजर – 8
पब्लिक हेल्थ मैनेजर – 103

JUL 08, 2022 18:35 IST

Sarkari Naukri Result Live: एनएचएम ने निकाली ढेरों वैकेंसी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), महाराष्ट्र में  मेडिकल ऑफिसर (एमओ), नर्स (अटेंडेंट) समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार nrhm.maharashtra.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 531 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 है। 

JUL 08, 2022 17:54 IST

Sarkari Naukri Result Live: 400 पदों पर होगी भर्ती

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के लिए निकाली वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 400 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

JUL 08, 2022 17:10 IST

Sarkari Naukri Result Live: जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero के जरिए 14 जुलाई 2022 तक आवेदन भेज सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 400 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

JUL 08, 2022 16:39 IST

Sarkari Naukri Result Live: जानिए कैसे होगा उम्‍मीदवारों का चयन

ओपीएससी भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और वाइवा वॉयस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों के पास किसी भी राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।  लिखित परीक्षा एमसीक्यू पर आधारित होगी। 

JUL 08, 2022 16:09 IST

Sarkari Naukri Result Live: ओपीएससी ने निकाली वैकेंसी

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने कृषि और किसान अधिकारिता विभाग के तहत ग्रुप बी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 102 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई 2022 से शुरू होगी।

JUL 08, 2022 15:16 IST

Sarkari Naukri Result Live - स्थगित हो गई यूजीसी नेट 2022

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट 2022 दो विषयों के लिए 9 जुलाई, 2022 को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार 9 जुलाई को होने वाली तेलुगु और मराठी की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। आधिकारिक सूचना अब ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है।

JUL 08, 2022 15:04 IST

Sarkari Result 2022 - 22 जुलाई से होगी इग्नू की परीक्षा

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू 22 जुलाई, 2022 से जून टर्म एंड परीक्षा 2022 आयोजित करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इग्नू जून टीईई 2022 के लिए पंजीकरण किया है वे परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट, ignou.ac.in पर जाएं।

JUL 08, 2022 15:00 IST

Sarkari Result Live - जारी हुूए टीएस ईसीईटी परीक्षा के लिए हॉल टिकट

उम्मीदवार जो टीएस ईसीईटी परीक्षा 2022 के लिए बैठे थे, वे तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, टीएस ईसीईटी, ecet.tsche.ac.in की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने संबंधित हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट आज, 8 जुलाई, 2022 को जारी किए गए।

JUL 08, 2022 14:34 IST

Sarkari Result 2022 - एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 400 पद खाली

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एएआई भर्ती अधिसूचना 2022 400 जूनियर एक्जीक्यूटिव, जेई पदों के लिए जारी की गई है और आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित पात्रता और योग्यता मानदंड की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट- aai.aero पर रिक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JUL 08, 2022 14:17 IST

Sarkari Result Live - HPPSC का नया अपडेट जारी

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पत्रकारिता और जनसंचार में सहायक प्रोफेसर कॉलेज कैडर के पद के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। आयोग ने 05 जुलाई 2022 को पत्रकारिता और जनसंचार के लिए सहायक प्रोफेसर (सीसी) पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया है।
 

JUL 08, 2022 13:36 IST

Sarkari Result Live - जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण में नौकरी

जिला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति, डीएचएफडब्ल्यूएस, हुगली ने भर्ती अधिसूचना 2022 जारी की है, इसके अनुसार, सुविधा सलाहकार गुणवत्ता निगरानी, ​​स्टाफ नर्स, चिकित्सा अधिकारी और अन्य पदों की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार पात्रता की जांच कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट--wbhealth.gov.in पर पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन 6 जुलाई, 2022 से 20 जुलाई, 2022 के बीच ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।

JUL 08, 2022 13:12 IST

Sarkari Result Live - रेलवे भर्ती सेल 2022

रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) ने विभिन्न एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों) पदों जैसे स्टेशन मास्टर, स्टेशन वाणिज्यिक सह टिकट और वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, लेखा क्लर्क सह के लिए भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। नियमित एवं पात्र कर्मचारियों (आरपीएफ को छोड़कर) से 08 जुलाई से 28 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

JUL 08, 2022 12:49 IST

Sarkari Result 2022 - MPPSC ने जारी किया आंसर की

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने 03 जुलाई 2022 को इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। आयोग ने सिविल / मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल सहित सामान्य अध्ययन और इंजीनियर विषयों के लिए सभी चार सेटों की पीडीएफ अपलोड की है।

JUL 08, 2022 12:30 IST

Sarkari Naukri Result Live - जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट-2021 भर्ती

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट-2021 के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग 15 जुलाई 2022 को जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है।

JUL 08, 2022 12:04 IST

Sarkari Result 2022 - जारी हो गया AP LAWCET हॉल टिकट

श्री पद्मावती महिला विश्व विद्यालय तिरुपति ने 8 जुलाई, 2022 को AP LAWCET हॉल टिकट 2022 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार AP लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे APSCHE की आधिकारिक साइट cets.apsche.ap.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 08, 2022 11:43 IST

Sarkari Result Today - RSMSSB जूनियर इंजीनियर परिणाम 2022 जारी

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB जूनियर इंजीनियर परिणाम 2022 जारी किया गया है। उम्मीदवार जो RSMSSB JE परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

JUL 08, 2022 11:26 IST

Sarkari Naukri Result Live - विद्युत वितरण निगम में आया अपडेट

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ( Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने टेक्निकल हेल्पर के पद के लिए परीक्षा का परिणाम अपलोड कर दिया है। संगठन ने 20 मई से 26 मई 2022 तक परीक्षा में शामिल होने वाले सभी आवेदकों के स्कोर जारी किए हैं।

JUL 08, 2022 11:11 IST

Sarkari Naukri Result Live - एसईसीएल भर्ती 2022 जारी

माइन सर्वेयर टी एंड एस ग्रेड-बी, स्टफ नर्स, फार्मासिस्ट के 133 रिक्त पदों के लिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, एसईसीएल भर्ती 2022 जारी है। यह नौकरी का अवसर आंतरिक कर्मचारियों के लिए है और आवेदन ऑफलाइन भेजा जा सकता है।

JUL 08, 2022 10:58 IST

Sarkari Result Today - जारी हो गया जीएसईसीएल एडमिट कार्ड 2022

गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड, जीएसईसीएल एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया गया है। विद्युत सहायक (प्लांट अटेंडेंट ग्रेड 1) और विद्युत सहायक (जूनियर इंजीनियर / जेई) के पदों के लिए आयोजित जीएसईसीएल परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- gsecl.in से अपने एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 08, 2022 10:40 IST

Sarkari Naukri Result Live - घोषित हो गया वीआईटीईईई 2022 परिणाम

वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, वीआईटीईईई 2022 परिणाम घोषित कर दिया गया है। संस्थान ने कल, 7 जुलाई, 2022 को परिणाम की घोषणा की थी। Vellore Institute of Technology Engineering Entrance Exam, VITEEE 2022 Result और स्कोर की जांच करने के लिए लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट vitee.vit.ac.in पर सक्रिय है। 

JUL 08, 2022 10:33 IST

Sarkari Naukri Result Live - शिक्षा विभाग में बंपर भर्ती

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (HSSPP) विशेष प्रशिक्षण केंद्रों (एसटीसी) के लिए 797 शिक्षा स्वयंसेवकों और समग्र शिक्षा के तहत 297 विशेष शिक्षकों की भर्ती कर रही है। उम्मीदवार इन पदों के लिए सेंटर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (CENTA) के माध्यम से ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एचएसएसपीपी शैक्षिक स्वयंसेवी पदों के लिए अंतिम तिथि 11 जुलाई 2022 है जबकि एचएसएसपीपी विशेष शिक्षक के लिए 15 जुलाई 2022 है।

JUL 08, 2022 09:45 IST

Sarkari Naukri Result Live - जारी हो गई WBPSC प्रीलिम्स आंसर की 2022 

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग, WBPSC प्रीलिम्स आंसर की 2022 ऑडिट एंड अकाउंट सर्विसेज एग्जाम 2022 के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जो चेक के लिए उपस्थित हुए और आधिकारिक वेबसाइट - wbpsc.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। WBPSC उत्तर कुंजी पीडीएफ वेबसाइट पर उपलब्ध है और उम्मीदवारों को 8 जुलाई से 14 जुलाई, 2022 के बीच आपत्ति उठाने की अनुमति है।

JUL 08, 2022 09:00 IST

SSC MTS एडमिट कार्ड 2022 टियर -1 जारी

SSC MTS Admit Card 2022 Tier-1 Exam के लिए सभी क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार जो मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा (ssc mts 2022 exam) के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे आधिकारिक एसएससी वेबसाइट- ssc.nic.in के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

JUL 08, 2022 08:34 IST

Sarkari Result Today - एसएससी सीजीएल टियर- III 2020 का रिजल्ट जारी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (टियर- III) परीक्षा, 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांक इस लिंक ssc.nic.in के जरिये भी रिजल्ट को डायरेक्ट देखा जा सकता है।
 

JUL 08, 2022 08:34 IST

Sarkari Result 2022 - आज जारी होगा एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए प्रवेश पत्र

एपी लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2022 हॉल टिकट आज 8 जुलाई को जारी होगा। जो उम्मीदवार परीक्षा देंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। AP LAWCET और PGLCET - 2022 परीक्षा 13 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। AP LAWCET नियमित एलएलबी पाठ्यक्रम 3 और 5 वर्ष और एलएलएम 2 वर्षीय पाठ्यक्रम शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा।

JUL 08, 2022 08:34 IST

Sarkari Result Live - BECIL भर्ती 2022

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने कंसल्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, डाटा एंट्री ऑपरेटर्स, एडवाइजर्स और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। उम्मीदवार बीईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।