JEE Main 2022 Session 2: दोबारा शुरू हुई जेईई मेन सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो, देखें आधिकारिक सूचना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 06:14 AM IST

JEE Main 2022 Session 2 Registration window reopened: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 सत्र 2 पंजीकरण विंडो 11 जुलाई, 2022 को फिर से खोल दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी सूचना की है...

JEE Main 2022 Session 2: दोबारा शुरू हुई जेईई मेन सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो, देखें आधिकारिक सूचना

JEE Main 2022 Session 2 Registration window reopened: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 सत्र 2 पंजीकरण विंडो 11 जुलाई, 2022 को फिर से खोल दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि उम्मीदवार जेईई मेन्स जुलाई 2022 परीक्षा के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर भी उपलब्ध है।

जेईई मेन 2022 सत्र पंजीकरण विंडो केवल एक दिन के लिए ही खुली है। एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में उल्लेख किया है कि उम्मीदवार जेईई जुलाई परीक्षा के लिए कल 12 जुलाई, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि शुल्क भुगतान विंडो आज 12 जुलाई को बंद हो जाएगी।

उम्मीदवार जेईई मेन्स आवेदन पत्र भरने के लिए समय और महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं। 

जेईई मेन 2022 सत्र 2 - महत्वपूर्ण तिथियां
                     

शीर्षक विवरण
जेईई मेन्स सत्र 2 के पंजीकरण 11 जुलाई, 2022 (फिर से शुरू)
जेईई मेन्स जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2022 रात 11:00 बजे तक
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2022 रात 11:50 बजे तक
जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 21 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार की कन्फ्यूजन से बचने के लिए वह एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिविकेशन को फुर्सत से पढ़ लें।

जेईई मेन्स 2022 सत्र 2 पंजीकरण नोटिस में यह भी लिखा है कि जिन उम्मीदवारों ने जेईई (मुख्य) - 2022 सत्र 1 के लिए परीक्षा शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान किया है और सफलतापूर्वक जेईई (मुख्य) - 2022 सत्र 2 के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें लॉग इन करना आवश्यक है। उन्हें पिछले आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ ही वह लॉग इन कर सकते हैं।

इसके अलावा जेईई मेन रिजल्ट 2022 सत्र 1,  11 जुलाई 2022 को जारी किया गया है। जिसमें कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट से अपने जेईई मेन्स स्कोर कार्ड 2022 भी डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Article