JEE Main 2022: इस महीने शुरू हो सकती है पंजीकरण प्रक्रिया, NTA जल्द ही जारी करेगा परीक्षा कैलेंडर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2021, 11:43 AM IST

NTA JEE Main 2022 Exam Date, Application Form, Registration: जेईई मेन 2022 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए द्वारा आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही jeemain.nta.nic.in पर शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही एनटीए जल्द ही nta.ac.in पर अपना परीक्षा कैलेंडर भी जारी करेगा...

JEE Main 2022: इस महीने शुरू हो सकती है पंजीकरण प्रक्रिया, NTA जल्द ही जारी करेगा परीक्षा कैलेंडर

JEE Main 2022 Exam Date, Application Form, Registration: संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2022 से संबंधित जानकारी का कई लोगों को इंतजार है और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा जल्द ही परीक्षा कैलेंडर जारी किया जा सकता है। एनटीए जनवरी से जेईई मेन परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर पंजीकरण शुरू कर सकता है। जेईई मेन 2022 को 2021 की तरह ही आयोजित किए जाने की उम्मीद है। यह परीक्षा फरवरी, 2022 से शुरू होकर 4 सत्रों में फिर से आयोजित की जाएगी।

जेईई मेन 2022 के पेपर पैटर्न के बारे में कई तरह की अटकलों के बीच, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पाठ्यक्रम या पेपर पैटर्न में बदलाव की संभावना नहीं है। चूंकि, इस वर्ष भी कक्षा 12 के पाठ्यक्रम को संशोधित किया गया है, इसलिए इस बात की अत्यधिक संभावना है कि एनटीए जेईई मेन्स 2021 के समान पेपर पैटर्न का पालन करना जारी रखेगा। इसके साथ, छात्रों को फिर से आंतरिक विकल्प मिलने की संभावना है।

जेईई मेन 2022: परीक्षा तिथियां (अस्थायी)

परीक्षा कार्यक्रम संभावित तारीखें
जेईई मेन 2022 तारीख

संभवतः फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई, 2022 में

जेईई मेन 2022 फॉर्म की तारीख जनवरी, 2022 में होने की संभावना

*उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि ये तिथियां केवल संभावित हैं। एनटीए ने परीक्षा को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन परीक्षा के जल्द शुरू ही होने की उम्मीद है।जेईई मेन 2022 भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एनईपी 2020 के अनुसार होने की उम्मीद है। यह अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं जैसे असमिया, बंगाली, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, मराठी, ओडिया, पंजाबी आदि में आयोजित किया जाएगा।  अंतिम सूचना बुलेटिन जारी होने के बाद इस पर ब्योरा पता चलेगा।

NTA परीक्षा कैलेंडर: अब तक हम क्या जानते हैं?

एनटीए द्वारा जल्द ही एक संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी करने की उम्मीद है। चूंकि, 2021 के लिए निर्धारित अधिकांश परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं और हम एक नए साल की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए संभावना है कि नया एनटीए परीक्षा कैलेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा।

End of Article