Indian Navy Bharti 2022: नौसेना में अधिकारी पद पर 155 भर्तियां, joinindiannavy.gov.in पर तुरंत करें आवेदन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2022, 10:11 PM IST

Indian Navy Bharti 2022: भारतीय नौसेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के बारे में पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।

Indian Navy Bharti 2022: नौसेना में अधिकारी पद पर 155 भर्तियां, joinindiannavy.gov.in पर तुरंत करें आवेदन

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना ने 25 फरवरी, 2022 को एसएससी अधिकारी पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। जो उम्मीदवार भारतीय नौसेना भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी joinindiannavy.gov.in की मदद से रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट से पहले ऐसा कर सकते हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को 12 मार्च 2022 से पहले आवेदन करना होगा।

भारतीय नौसेना भर्ती 2022 के लिए रिक्ति और योग्यता (Indian Navy Vacancy Details)

भारतीय नौसेना कुल 155 पदों पर भर्ती कर रही है।
सामान्य सेवा [जीएस (एक्स)] हाइड्रो कैडर - 40

नौसेना आयुध निरीक्षणालय संवर्ग (NAIC) - 6
हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) - 6

ऑब्जर्वर - 8
पायलट - 15
रसद - 18

शिक्षा - 17
इंजीनियरिंग शाखा (जीएस) - 45

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर इस नौकरी पद के लिए शैक्षिक योग्यता के बारे में पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया (Indian Navy Selection Process)

भारतीय नौसेना में निकली हालिया भर्ती और चयन प्रक्रिय इस प्रकार है जिसके माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा:

आवेदनों की जांच
एसएसबी साक्षात्कार (इंटरव्यू)
चिकित्सा परीक्षण
अंतिम मेरिट लिस्ट


भारतीय नौसेना भर्ती 2022 की आवेदन प्रक्रिया (Indian Navy Recruitment Application Process)

भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं। अपने अकाउंट से लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।

इसके बाद मूल जेपीईजी फॉर्मेट की मदद से हाल के पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स जमा करें।

End of Article