IGNOU PhD Entrance Exam: इग्‍नू में पीएचडी एडमिशन के लिए 16 जनवरी को होंगे एंट्रेंस एग्‍जाम, जानें आवेदन की अंतिम तारीख और प्रक्रिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2021, 08:45 PM IST

IGNOU PhD entrance exam: एनटीए की ओर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्‍जाम की तारीख की घोषणा कर दी गई है। वहीं आवेदन प्रक्रिया पहले से ही जारी है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट से ज्‍यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।

IGNOU PhD Entrance Exam: इग्‍नू में पीएचडी एडमिशन के लिए 16 जनवरी को होंगे एंट्रेंस एग्‍जाम, जानें आवेदन की अंतिम तारीख और प्रक्रिया

IGNOU PhD entrance exam: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जुलाई 2021 सत्र के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्‍मीदवरों को शॉर्टलिस्‍ट करने के लिए उन्‍हें एक प्रवेश परीक्षा यानि एंट्रेंस एग्‍जाम और साक्षात्कार से गुजरना होगा। ये प्रवेश परीक्षा 16 जनवरी को होगी। आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू कर दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 22 दिसंबर है। 

आवेदक पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 22 दिसंबर (शाम 5 बजे) तक कर सकते हैं। इसके बाद विंडो बंद कर दी जाएगी। ऑनलाइन मोड में शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 23 दिसंबर (रात 11:50 बजे) तक है। छात्र ignou.nta.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन की प्रक्रिया 

  • इग्नू पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन पंजीकरण करें। 
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और सिस्टम द्वारा जनरेट आवेदन संख्या को नोट कर लें।
  • अपनी लेटेस्‍ट तस्वीर, उम्मीदवार के हस्ताक्षर, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें। 
  • नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान करें और भुगतान किए गए शुल्क का प्रमाण रखें।
  • अब आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट लें। 

कैसे होगा चयन 
इग्‍नू पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों को एंट्रेस टेस्‍ट और इंटरव्‍यू से गुजरना होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। यह सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगी। इसमें सेलेक्‍शन के लिए अलग अलग वर्गों के आधार पर कट ऑफ निर्धारित किए गए हैं। सामान्‍य वर्ग के लिए यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंक होने चाहिए। इसी तरह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग  और अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए समय-समय पर यूजीसी के निर्णय के अनुसार निर्धारित अंकों की जरूरत होती है। 

End of Article