ICSE and ISC Results 2022: जुलाई की इस डेट को जारी होगा ICSE और ISC रिजल्ट 2022, ऐसे चेक करें परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 10, 2022, 02:14 PM IST

ICSE and ISC Term 2 Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE, जल्द ही ICSE, कक्षा 10वीं और ISC, कक्षा 12वीं सेमेस्टर 2 के परिणाम 2022 जारी कर सकता है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org या cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ICSE and ISC Results 2022: जुलाई की इस डेट को जारी होगा ICSE और ISC रिजल्ट 2022, ऐसे चेक करें परिणाम

ICSE and ISC Results 2022 Release Date: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन CISCE, जल्द ही इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन ICSE, कक्षा 10वीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट ISC, कक्षा 12वीं सेमेस्टर 2 के रिजल्ट 2022 जारी हो सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी हो सकते हैं। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org, results.cisce.org पर अपने सीआईएससीई 10वीं और 12वीं सेमेस्टर 2 परिणाम 2022 डाउनलोड कर सकेंगे।

जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीएसई और आईएससी के परिणाम 15 जुलाई तक घोषित होने की संभावना है। फिलहाल बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने में जुटा है। छात्र कृपया ध्यान दें कि ICSE कक्षा 10वीं के परिणाम और ISC 12वीं के परिणाम 2022 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

How to Check ICSE and ISC Result 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटों-- results.cisce.org या cisce.org पर जाएं।
  • अब अपनी कक्षा चुनें और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो पर, अपनी आईडी, इंडेक्स नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें
  • आईसीएसई, आईएससी सेमेस्टर 1 के परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

CISCE बोर्ड ने इस साल दो टर्म में ISC और ICSE परीक्षा आयोजित की थी। आईसीएसई और आईएससी का फाइनल रिजल्ट दोनों सेमेस्टर का रिजल्ट कंपाइल करने के बाद घोषित किया जाएगा। CISCE सेमेस्टर 2 बोर्ड परीक्षा 2022 मई से जून के महीने में आयोजित की गई थी। एक तरफ जहां कक्षा 10वीं की परीक्षा 20 मई को समाप्त हुई थी, वहीं आईएससी 12वीं के लिए अंतिम परीक्षा 13 जून को आयोजित की गई थी।

End of Article